Hanuman Chalisa

Himachal Election : हिमाचल प्रदेश में खत्म हुई वोटिंग, 8 दिसंबर को होगी मतगणना

शनिवार, 12 नवंबर 2022 (17:51 IST)
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर आज वोटिंग हुई। वोटों की गिनती 8 दिसंबर को होगी और इसी दिन नतीजे घोषित किए जाएंगे। पर्वतीय राज्य में 55 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने  68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद किया। इनमें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पूर्व भाजपा प्रमुख सतपाल सिंह सत्ती शामिल हैं।
- हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में 5 बजे तक लगभग 66 प्रतिशत मतदान। मतदान केंद्रों पर मौजूद मतदाताओं के मतदान के बाद अंतिम आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद।
- हिमाचल प्रदेश में दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग पर 98.08 फीसदी मतदान हुआ है। यहां 52 में से 51 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
- चुराह विधानसभा सीट पर 34.68 फीसदी, भरमौर में 55.35 फीसदी, चंबा में 42.48 फीसदी मतदान हुआ। वहीं डलहौजी में 38.44 फीसदी, भटियात विधानसभा सीट पर 55.97 फीसदी मतदान की खबर है।
-हिमाचल प्रदेश में दोपहर 3 बजे तक 55% फीसदी से ज्यादा मतदान। 
-1 बजे तक सिरमौर में सबसे ज्यादा 42 फीसदी मतदात, जबकि लाहौल स्पीति में सबसे 21 फीसदी मतदान हुआ। कांगड़ा, किन्नौर और हमीरपुर में 35 फीसदी मतदान हुआ, जबकि ऊना में 40 फीसदी लोग अब तक वोट डाल चुके हैं। 
-राज्य के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने दावा किया है कि हिमाचल में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है। 
-कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है। 
-भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‍डा ने कहा कि हिमाचल के मतदाता अपने अधिकार को लेकर जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि माहौल भाजपा के पक्ष में है।
-हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार पूर्वाह्न 11 बजे तक 17.98 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
-शुरुआत में मतदान धीमा रहा, लेकिन धीरे-धीरे इसने गति पकड़ी। पहले घंटे में करीब 5 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी में पूर्वाह्न 11 बजे तक सर्वाधिक 21.92 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
-निर्वाचन आयोग के अनुसार सिरमौर जिले में 21.66, सोलन में 20.28 और किन्नौर में 20 प्रतिशत मतदान हुआ। लाहौल स्पीति जिले में पहले तीन घंटे में सबसे कम पांच प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।
-हिमाचल प्रदेश में सुबह 9 बजे तक सिर्फ 4 प्रतिशत मतदान।
-केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने डाला वोट।
-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के एक मतदान केंद्र पर डाला वोट।
-हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को राज्य के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि हर वोट समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा।
<

हार्दिक अभिनंदन माननीय प्रधानमंत्री जी।

देवभूमि हिमाचल के मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह है।

निश्चित तौर पर आपके आह्वान के अनुरूप राज्य के मतदाता इस बार बढ़चढ़ कर मतदान करके नया रिकॉर्ड एवं नया रिवाज बनाने वाले हैं।

आपका हार्दिक अभिनंदन! https://t.co/toG0HLXO60

— Jairam Thakur (@jairamthakurbjp) November 12, 2022 >-ठाकुर ने ट्वीट किया, 'प्रिय प्रदेशवासियों आज मतदान का दिन है। हिमाचल के सभी मतदाताओं से मेरा विनम्र आग्रह है कि पूरे उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लें। भारी संख्या में मतदान करें, आपका एक मत समृद्ध हिमाचल का निर्माण करेगा।'
-कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर हिमाचल के लोगों से कहा, अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। 
<

प्रिय हिमाचल वासियों,

आप सब अपने व अपने प्रदेश के हालातों को भलीभांति समझते हैं। अपनी परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सूझबूझ से मतदान का कर्तव्य निभाएं व हालातों को बदलने व हिमाचल के भविष्य को बुनने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।

जय हिंद।
जय हिमाचल।

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) November 12, 2022 >-हिमाचल प्रदेश में सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान।
-मतदान से पहले मंदिर में पूजा करने पहुंचे जयराम ठाकुर।
<

हिमाचल प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान का दिन है। देवभूमि के समस्त मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरे उत्साह के साथ भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार वोट देने वाले राज्य के सभी युवाओं को मेरी विशेष शुभकामनाएं।

— Narendra Modi (@narendramodi) November 12, 2022 >-हिमाचल प्रदेश में 7441 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा मतदान।
-सभी 68 सीटों पर एक साथ मतदान, 412 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज, 8  दिसंबर को मतगणना
-कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला। राज्य में आम आदमी पार्टी पहली बार लड़ रही है चुनाव।
-पीएम मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (गुजरात), योगी आदित्यनाथ (उप्र), हिमंत विश्व शर्मा (असम), शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश) और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नेपी नड्डा समेत 40 दिग्गज गुजरात में भाजपा की स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।
-गुजरात में भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में रूपाणी और नितिन पटेल शामिल
-सुबह 11 बजे गुजरात के लिए कांग्रेस जारी करेगी घोषणापत्र।
Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

E20 पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान: 100% पेट्रोल चाहिए तो ज्यादा कीमत चुकानी होगी

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

LIVE: उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

ईरान और अमेरिका समझौते के रास्ते से क्यों भटक गए?

Top News 15 July: होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, अमेरिका ने की समुद्री नाकेबंदी, राम मंदिर SIT रिपोर्ट आज