Hanuman Chalisa
✕

आतंक विरोधी अभियानों के लाइव प्रसारण पर लगेगी रोक

Updated: गुरुवार, 1 जनवरी 2015 (12:12 IST)
नई दिल्ली। टेलीविजन चैनलों द्वारा आतंक विरोधी अभियानों के लाइव प्रसारण पर जल्दी ही रोक लगने की तैयारी की जारी रही है। गृह मंत्रालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से ऐसे प्रसारण रोकने के लिए नियमों में संशोधन करने को कहा है।
 
मुंबई के 26/11 आतंकवादी हमले के दौरान हुए अप्रिय अनुभवों का जिक्र करते गृह मंत्रालय ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से 'केबल टेलीविजन नेटवर्क रूल्स' के तहत कार्यक्रम संहिता में संशोधन करने को कहा ताकि भविष्य में आतंकवाद से संबंधित किसी भी अभियान का सीधा प्रसारण नहीं हो सके।
 
उ्लेखनीय है कि मुंबई आतंकवादी हमले के दौरान समाचार चैनलों ने एनएसजी अभियान का सीधा प्रसारण किया था।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने अपने पत्र में कहा कि इस प्रकार के सीधे प्रसारण से न सिर्फ अभियान की प्रभावशीलता और गोपनीयता प्रभावित होती है बल्कि सुरक्षाबलों, आम लोगों और पत्रकारों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ जाती है। गृह मंत्रालय द्वारा करीब एक महीना पहले भेजे गए इस अनुरोध पर सूचना प्रसारण मंत्रालय ने अभी जवाब नहीं दिया है।
 
नेशनल ब्रॉडकास्टर एसोसिएशन ने 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के बाद निजी प्रसारकों की ओर से स्वनियमन उपाय के तहत कई नियम जारी किए थे, जिनमें ऐसी स्थिति के सीधे प्रसारण पर रोक की बात भी शामिल है। हालांकि आतंकवाद विरोधी अभियान के सीधे प्रसारण पर अब तक आधिकारिक रूप से कोई प्रतिबंध नहीं है।
(भाषा)
Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप बोले- ईरान के साथ नहीं चल रही बातचीत, जल्द होने वाला है कुछ बड़ा

LIVE: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क की पीएम मोदी से मुलाकात

सोमनाथ में सुरक्षा और स्वच्छता को लेकर प्रशासन का बड़ा कदम, 60 दिनों के लिए लागू हुए ये 3 प्रतिबंध

'बेवकूफाना और अस्वीकार्य...': फ्रांस हिंसा पर ट्रंप और नेतन्याहू के बयानों पर भड़के इमैनुएल मैक्रों

उत्तराखंड बना फिल्म शूटिंग का नया डेस्टिनेशन, सीएम धामी बोले- नई नीति से बढ़ रहा पर्यटन और रोजगार