Daily Horoscope
✕

आकाशीय बिजली का कहर, बंगाल में 14 लोगों की मौत, कैसे बचें Lightning से

Updated: शुक्रवार, 28 अप्रैल 2023 (08:10 IST)
  • पश्चिम बंगाल के 5 जिलों में बिजली का कहर
  • क्यों गिरती है आसमानी बिजली
  • कैसे बचें आसमान से गिरने वाली बिजली से
14 died due to lightning in West Bengal: पश्चिम बंगाल के 5 जिलों-  पूर्वी बर्धमान, मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना, पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा में बृहस्पतिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। बिजली से जान गंवाने वाले ज्यादातर लोग किसान थे, जो उस समय खेतों में काम कर रहे थे। 
आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने से पूर्वी बर्धमान जिले में चार तथा मुर्शिदाबाद और उत्तर-24 परगना में दो-दो लोगों की मौत हो गई। 
 
वहीं पश्चिम मिदनापुर और हावड़ा ग्रामीण में तीन-तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि जान गंवाने वाले अधिकतर किसान थे, जो खेतों में काम कर रहे थे। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक राज्य के अलीपुर में सबसे अधिक 79 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। 
 
कैसे बचें आसमानी बिजली से : ऊंची इमारतों वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं क्योंकि वहां वज्रपात का खतरा ज्यादा होता है। यदि किसी खुले स्थान में हैं तो तत्काल किसी पक्के मकान में चले जाएं। मोबाइल पर बात कर रहे हैं तो सावधान, यह जानलेवा साबित हो सकता है। कार आदि वाहन में है तो उसी में ही रहें लेकिन बाइक से दूर हो जाएं क्योंकि उसमें पैर जमीन पर रहते हैं।
 
लोहे के पिलर वाले पुल के आसपास तो बिलकुल नहीं जाएं। घर में चल रहे टीवी, फ्रिज आदि इलेक्ट्रिक उपकरणों को तुरंत बंद कर दें। तालाब, जलाशयों और स्विमिंग पूल से दूरी बनाएं ग्रुप में न खड़े हों बल्कि दूर-दूर खड़े हों ध्यान दें कि आसपास बिजली या टेलीफोन के तार न हो। 
 
क्यों गिरती है बिजली : बिजली गिरना असल में स्थैतिक ऊर्जा का निकलना होता है जब धरती और बादलों के बीच विद्युत चार्ज बिगड़ जाता है, आसमान में बहुत बड़ा इलेक्ट्रिक स्पार्क है, मीनार, ऊंचे पेड़, घर या इंसान जब पॉजिटिव चार्ज हो जाते हैं तब उससे पॉजिटिव इलेक्ट्रिसिटी निकलकर ऊपर की ओर जाती है, इसे स्ट्रीमर कहते हैं बादल के निचले हिस्से में मौजूद निगेटिव चार्ज स्ट्रीमर की ओर आकर्षित होता है, जिससे बिजली धरती पर गिरती है। यही कारण है कि ऊंची चीजों पर बिजली गिरने की आशंका अधिक होती है। (वेबदुनिया/एजेंसी)
 

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

अगला लेख