ganesh chaturthi

Weather Update: कोंकण और गोवा में भारी बारिश, एमपी सहित कुछ राज्यों में वर्षा की संभावना

Updated: शुक्रवार, 30 जुलाई 2021 (09:19 IST)
नई दिल्ली। एक कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण बांग्लादेश और इससे सटे पश्चिम बंगाल के हिस्सों पर गहरा बना हुआ है और यह अगले 2 दिनों के दौरान पश्चिम दिशा में चलते हुए पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार की ओर आगे बढ़ेगा। फिरोजपुर, दिल्ली, बरेली, हरदोई, नालंदा, बोकारो, कोलकाता से गुजरते हुए मानसून की अक्षीय रेखा गहरे नेम दबाव के क्षेत्र के मध्य से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है।

ALSO READ: भारी बारिश के बाद बादल फटने और भूस्खलन के बाद लाहौल स्पीति में फंसे 144 पर्यटक
 
पंजाब और इससे सटे पाकिस्तान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से राजस्थान के पश्चिमी भाग से होते हुए दक्षिण गुजरात तक जा रही है। एक अपतटीय ट्रफ रेखा दक्षिण महाराष्ट्र तट से उत्तरी केरल तट तक फैली हुई है। स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, बिहार के कुछ हिस्सों, उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।

ALSO READ: भारी बारिश के बाद यमुना में जलस्तर बढ़ा, 203.37 मीटर पर दर्ज किया गया
 
अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार के कुछ हिस्सों और उत्तरी मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्यप्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, तटीय कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र और तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, केरल, तटीय आंध्रप्रदेश के बाकी पूर्वोत्तर भारत में हल्की बारिश संभव है।

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

क्‍या BRICS से खत्‍म होगा अमेरिका का दबदबा, ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियान के दावे में कितना दम?

UP चुनाव में जीत के लिए बीजेपी को 18 हजार 900 बूथ की जरूरत, जानिए कौनसे हैं वो जिताने वाले बूथ?

BRICS की यह तस्वीर क्‍या दुनिया का नया वर्ल्ड ऑर्डर है, क्‍यों मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात पर है सबकी नजर?

रायसेन गोलीकांड का Live वीडियो आया सामने, जेल प्रहरी पर फायरिंग के बाद सिर पर किया अटैक, आंखों में मिर्च डाली

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

अगला लेख