Daily Horoscope
✕

एलआईसी एजेंट होंगे डिजिटल, मिलेगी 'पीओएस' मशीन

Updated: सोमवार, 27 फ़रवरी 2017 (23:06 IST)
नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने के इरादे से अपने लाखों एजेंटों को 'प्वाइंट ऑफ सेल' (पीओएस) मशीन उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। ये एजेंट सालाना 1.5 लाख करोड़ प्रीमियम संग्रह करते हैं।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, कम नकदी वाली अर्थव्यवस्था की रणनीति के तहत एलआईसी शुरुआत में कुछ लाख सक्रिय एजेंटों को पीओएस मशीनें उपलब्ध करा रही है, ताकि प्रीमियम संग्रह डिजिटल तरीके से किया जा सके। 
 
अधिकारी ने कहा कि एलआईसी आधार से जुड़ा डिजिटल लेनदेन शुरू करने पर भी विचार कर रही है। एलआईसी के इस कदम से ग्रामीण क्षेत्रों में पालिसीधारकों को नकद में प्रीमियम का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।
 
उसने कहा कि एलआईसी की फिलहाल करीब 1.5 लाख एजेंटों को पीओएस मशीनें उपलब्ध कराने की योजना है। भविष्य में इसे बढ़ाया जाएगा। (भाषा)

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

2 एसपीओ की हत्या के बाद आतंकियों पर 30 लाख का इनाम, श्रीनगर में भी वांछितों के पोस्टर

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

अगला लेख