Daily Horoscope
✕

अब पेट्रोल पंपों पर भी बिकेंगे एलईडी बल्ब, जानिए क्या होंगे दाम...

Updated: गुरुवार, 17 अगस्त 2017 (08:41 IST)
नई दिल्ली। ग्राहक अब पेट्रोल पंपों से भी सरकारी कीमत पर एलईडी बल्ब एवं ट्यूबलाइट तथा बिजली की कम खपत वाले पंखे खरीद सकेंगे। इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से होगी। इसके लिए बिजली तथा पेट्रोल एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने हाथ मिलाया है।
 
केंद्रीय बिजली मंत्री पीयूष गोयल और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धमेंद्र प्रधानमंत्री की मौजूदगी में बिजली उपकरण बेचने वाली सरकारी कंपनी एनर्जी एफिशिएंशी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑइल कॉरपोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
 
उजाला योजना के तहत बिजली की कम खपत वाले इन बल्ब और पंखों की बिक्री चरणबद्ध तरीके से देश भर के चुनिंदा पंपों पर होगी। पहले चरण में इसकी शुरुआत उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से होगी।
 
समझौते के अनुसार तेल विपणन कंपनियां सिर्फ जगह और मानव संसाधन उपलब्ध कराएंगी, जबकि इसके लिए निवेश तथा बल्ब आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करना ईईएसएल की जिम्मेदारी होगी।
 
गोयल ने इस मौके पर कहा कि देश भर में इन बल्बों की बिक्री तेज करके हर नागरिक को बिजली की कम खपत वाले बिजली उपकरण मुहैया कराने के लिए तेल विपणन कंपनियों के नेटवर्क का फायदा उठाया जाएगा।
 
प्रधान ने इस मौके पर कहा कि सरकार ऊर्जा आयात पर निर्भरता 10 प्रतिशत तक कम करना चाहती है। अब उपभोक्ता अपने घर के आसपास से ही ये उपकरण खरीद सकेंगे। इन पेट्रोल पंपों पर बल्ब की कीमत 70 रुपए, ट्यूबलाइट की 220 रुपए तथा पांच सितारा सीलिंग पंखे का दाम 1200 रुपए होगा। (वार्ता)
Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर सुनवाई में कांग्रेस ने उठाए सवाल, 21 साल की देरी से लेकर दुकानों की सीलिंग तक पर जताई आपत्ति

अगला लेख