ramcharitmanas

बेटी को भी सैनिक बनाना चाहती है शहीद की पत्नी

Updated: शनिवार, 27 फ़रवरी 2016 (17:31 IST)
नागपुर। देश में इस समय जेएनयू में राष्ट्रदोह नारों और अन्य मामलों को लेकर घमासान मचा हुआ है। मंत्री, नेता इस मामले पर बयानबाजी कर मीडिया में अपनी सूरत दिखाने के लिए बेताब हैं। जेएनयू और जाट आंदोलन जैसी खबरों के बीच उस हिमवीर हनुमनथप्पा की पत्नी की वह खबर कहीं दब सी गई है, जिसने देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।   
सियाचिन में जान गंवाने वाले बहादुर शहीद लांस नायक हनुमनथप्पा कोप्पाड की पत्नी महादेवी अशोक बिलेबल में अपने पति को खोने के बाद देश रक्षा का जज्बा कम नहीं हुआ है। उनकी इच्छा है कि जब उसकी एकमात्र बेटी बड़ी हो जाए तो वह भारतीय सेना में शामिल हो। सियाचिन ग्लैशियर पर छ: दिनों तक 30 फुट बर्फ के नीचे दबे रहने के बाद 33 वर्षीय लांस नायक हनुमंथप्पा को जीवित निकाला गया था। हालांकि उनका 11 फरवरी को निधन हो गया।
 
शहीद की मां बसम्मा को सम्मानित किए जाने के मौके पर उनके साथ मौजूद रही हनुमनथप्पा की विधवा पत्नी ने कहा कि ‘मेरा बेटा नहीं है लेकिन मुझे कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि मेरी एक प्यारी बेटी है। मेरी एक इच्छा है कि उसका एक मजबूत भारतीय के रूप में पालन-पोषण करूं जो बड़ी होने पर भारतीय सेना में शामिल हो। यह उसके बहादुर पिता को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
 
शहीद के सम्मान में भाजपा की युवा इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) और युवा जागरण मंच ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया था।  इसमें हनुमनथप्पा के भाई शंकर गौड़ा भी मौजूद थे। केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी की पत्नी ने जवान के परिवार को एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। 

Show comments

अभिजीत दीपके का कंगना पर तीखा तंज, उन्हें गंभीरता से लेता ही कौन है?

Paper Leak Law 2026 : लोकसभा से पास हुआ नया एंटी पेपर लीक बिल, अब 10 साल की जेल और 10 रुपए करोड़ तक जुर्माना, क्या-क्या बदला

Audi Q9 : Audi की अब तक की सबसे बड़ी SUV से उठा पर्दा, 7-सीटर लग्जरी, Hands-Free Driving और V8 इंजन से होगी लैस

Rahul Gandhi : राहुल गांधी के आरोपों से लोकसभा में हंगामा, अमित शाह पर छात्रों पर गोली चलवाने का आरोप, सरकार ने मांगा सबूत, पेपर लीक बिल पर तीखी बहस

WhatsApp का मेगा अपडेट, 5 नए फीचर्स बदल देंगे कॉलिंग का पूरा एक्सपीरियंस

सभी देखें

पेपर लीक कैसे रोकेंगे! मल्लिकार्जुन खरगे ने क्यों कहा अधूरा बिल लाई सरकार

LIVE: राज्यसभा में पेश हुआ एंटी पेपर लीक बिल, लोकसभा 3 बजे तक स्थगित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 14 करोड़ रुपए मंजूर

इंदौर में आर्थिक तंगी से मां-बेटे ने खाया जहर, क्‍या देश में बढ़ रहे तंगी से मौत के मामले?

सुप्रीम कोर्ट के दिल्ली सरकार को निर्देश, पैलेट गन से जख्मी छात्रों का करवाए निशुल्क इलाज