dharma sangrah
✕

लालू यादव की मुश्किल बढ़ी, आयकर विभाग ने मारे छापे...

Updated: मंगलवार, 16 मई 2017 (11:58 IST)
नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के घर मंगलवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापे मारे। बताया जा रहा है कि यह छापे लालू यादव से जुड़े 22 ठिकानों पर मारे गए। 

वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील मोदी की शिकायत पर आयकर विभाग ने लालू यादव परिवार के खिलाफ 1000 करोड़ की बेनामी संपत्ति मामले में यह कार्रवाई की है। हालांकि सुशील मोदी ने कहा कि उन्हें आयकर विभाग की इस कार्रवाई के संबंध में कोई जानकारी नहीं है।  

अधिकारियों ने बताया कि आज तड़के विभाग ने दिल्ली, गुड़गांव, रेवाड़ी में कुछ जानेमाने कारोबारियों तथा रियल एस्टेट एजेंटों तथा अन्य के परिसरों पर छापेमारी शुरू की। राजद के सांसद पीसी गुप्ता और कुछ अन्य कारोबारियों के परिसरों पर भी तलाशी ली गई।

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पिछले सप्ताह इस कथित खरीद-फरोख्त की जांच कराने की मांग की थी। उनका आरोप है कि यादव की बेटी मीसा भारती ने राज्यसभा चुनाव में दिए हलफनामे में इस कथित लेन-देन का खुलासा नहीं किया था। यह खरीद-फरोख्त उस दौरान की गई जब यादव पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में रेल मंत्री थे।
 
उल्लेखनीय है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि भाजपा के पास अगर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद या उनके परिजनों की संपत्ति के खिलाफ वाकई कोई सबूत या तथ्य है तो वह (भाजपा) जांच एजेंसी या कानून की शरण में जाए। रोज रोज बयानबाजी करने क्या फायदा है?
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख