manglik dosh calculator
✕

इफ्तार पार्टी में लालू-नीतीश के बीच दिखी तल्खी

Updated: शनिवार, 24 जून 2017 (00:08 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद को समर्थन देने के फैसले पर पुनर्विचार का आग्रह ठुकराने के कारण राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की इफ्तार पार्टी में उनके और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच तल्खी शुक्रवार को साफ दिखी।
             
राजद अध्यक्ष के आवास पर आज आयोजित इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री शामिल होने पहुंचे तो यादव ने उनकी अगवानी नहीं की, जबकि इससे पहले आमतौर पर दोनों नेता काफी गर्मजोशी से मिलते रहे हैं। पार्टी में कुमार करीब आधे घंटे तक रहे, लेकिन दोनों नेताओं में बात भी काफी कम हुई। यहां तक कि दोनों एक-दूसरे से नजर भी नहीं मिला रहे थे।
 
मुख्यमंत्री कुमार ने हालांकि इफ्तार पार्टी के बाद कहा कि यहां आने से पूर्व उनकी बातचीत राजद अध्यक्ष यादव से हुई थी। सम्भवत: इसी बातचीत के दौरान कुमार ने यादव का पुनर्विचार का आग्रह ठुकरा दिया था। इसके कारण जब दोनों नेता बाद में मिले तो उनके बीच पहले जैसी गर्मजोशी नहीं दिखी। इफ्तार में विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, शिक्षामंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अशोक चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव उपस्थित थे।
 
कुमार जब पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे तब भी उनकी बातों में दोनों नेताओं के बीच रिश्तों में आई कड़वाहट दिख रही थी। यादव ने श्रीमती मीरा कुमार को बिहार की बेटी बताकर कुमार से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया था इसका जवाब देते हुए  मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की बेटी का चयन जीतने के लिए होना चाहिए था न कि हारने के लिए। उन्होंने कांग्रेस और राजद का नाम लिए  बगैर कहा कि उनके पास पहले भी दो बार अवसर था लेकिन उस समय उन्होंने बिहार की बेटी को राष्ट्रपति नहीं बनाया। (वार्ता)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख