ramcharitmanas
✕

प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष शाह ने आडवाणी को 91वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं

Updated: गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (15:51 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सहित पार्टी के कई नेताओं ने बृहस्पतिवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सांसद लालकृष्ण आडवाणी को उनके 91वें जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय राजनीति, भाजपा को खड़ा करने एवं इसकी विचारधारा के प्रचार-प्रसार में उनके योगदान को याद किया।
 
 
मोदी ने कहा कि भारतीय राजनीति पर आडवाणी का बहुत अधिक प्रभाव है। प्रधानमंत्री मोदी ने टि्वटर पर लिखा, ‘भारत के विकास में आडवाणी जी का योगदान बहुत बड़ा है। मंत्री के तौर पर उनके कार्यकाल की प्रशंसा भविष्योन्मुखी निर्णय लेने और जनपक्षधर नीतियों के लिए की जाती है। उनकी विद्वता की प्रशंसा सभी राजनीतिज्ञ करते हैं।’
 
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा, ‘पार्टी के वरिष्ठ नेता का भारतीय राजनीति पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ा है। उन्होंने नि:स्वार्थ भावना और सतत परिश्रम से भाजपा को खड़ा किया और आश्चर्यजनक रूप से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया।’
 
 
बाद में प्रधानमंत्री मोदी आडवाणी के आवास पर गए और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शाह ने अपने ट्वीट में कहा कि आडवाणी ने भाजपा के संगठन को मजबूत किया, इसके कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया और साथ ही उन्हें अनुशासन भी सिखाया।
 
 
उन्होंने कहा, ‘जनसंघ से भाजपा तक हमारी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने और संसद में एक कुशल राजनेता के तौर पर भारत को प्रगति पथ पर ले जाने में, भारतीय राजनीति में आडवाणी जी का योगदान अतुलनीय है।’
 
 
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने आडवाणी को भारतीय राजनीति का पितामह करार दिया। राजनाथ ने कहा, ‘उन्होंने भाजपा की शुरुआत के वक्त से ही इसे सींचा है। आडवाणी जी पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रेरणास्रोत हैं। ईश्वर उन्हें अच्छी सेहत और लंबी आयु प्रदान करे।’
 
 
आडवाणी का जन्म कराची (पाकिस्तान) में 1927 को हुआ था। (भाषा) 
 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख