biodatamaker

स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के अनावरण में क्यों शामिल नहीं हुए भाजपा के 'लौहपुरुष' लालकृष्ण आडवाणी?

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (11:07 IST)
सरदार पटेल की जयंती पर गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंची स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का अनावरण किया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ ही भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद थे, लेकिन भाजपा के 'लौह पुरुष' कहे जाने वाले लालकृष्ण आडवाणी का इस समारोह में शामिल नहीं होने से कई सवाल उठ रहे हैं। आडवाणी के शामिल नहीं होने पर कई तरह की खबरें आईं।


गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। लालकृष्ण आडवाणी और देश के लौह पुरुष वल्लभभाई पटेल के बीच कई विशेषताएं समान हैं। दोनों देश के उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री रह चुके हैं।

आडवाणी सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रशंसक हैं। इसके बावजूद उनकी अनुपस्थित ने कई भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को सवाल उठाने का मौका दिया। खबरें आईं कि आडवाणीजी का स्वास्थ्य ठीक नहीं होने से वे इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। कुछ लोगों का कहना था कि वे अपनी मर्जी से कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। गुजरात कांग्रेस के कई नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। नेताओं ने आरोप लगाया कि उन्हें प्रोटोकॉल के अनुरूप आमंत्रित ही नहीं किया गया।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख