sundarkand
✕

गाजीपुर में कुमार व‍िश्‍वास ने क्‍या देख ल‍िया ऐसा क‍ि वे सरकारों पर भड़क गए!

Updated: रविवार, 17 मई 2020 (16:35 IST)
उत्तर-प्रदेश-दिल्ली के बॉर्डर से सटे गाजीपुर में रविवार सुबह सैकड़ों की संख्या में मजदूर एकत्र हो गए। यह पूरा दृश्‍य देखकर जानेमाने कव‍ि‍ कुमार विश्वास सरकारों पर भड़क गए।

उन्‍होंने ट्वीट क‍िया और सरकारों को अपने अंदाज में लताड़ द‍िया। इसके बाद उनका ट्वीट सोशल मीड‍िया पर वायरल हो गया। कुमार वि‍श्‍वास ने ट्व‍िटर पर ल‍ि‍खा,

‘दो महीने पहले भी यही दृश्य, दो महीने बाद भी? और इन सारी सरकारों से अपने कर्मों पर छाती पिटवाने वाली प्रेस-कॉन्फ़्रेंस रोज़ करा लो टीवी पर। पता नहीं क्या दुर्भाग्य है देश का जो ख़ून जला-जलाकर कमाया हुआ पैसा इन्हें दो और ज़रूरत के वक़्त रो-रोकर तमाशा देखो’

दरअसल उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने के लिए मजदूरों को हुजूम रव‍िवार को गाजीपुर से गुजरा। भीड़ को देखकर हालांक‍ि उत्‍तरप्रदेश की पुलिस ने उन्हें रोक दिया। लेक‍िन इसके बाद मजदूरों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। ज‍िसे बाद में खाली करा दिया गया। यहां से मजदूरों को स्क्रीनिंग सेंटर ले जाया गया। जांच के बाद उन्हें बस या ट्रेन के जरिए घर भेजा जाएगा।

उल्‍लेखनीय है क‍ि देशभर में मजदूरों का पलायल चल रहा है। ऐसे में कई जगह हादसे भी हो रहे हैं। पहले औरंगाबाद में ट्रेन से कटकर मजदूरों की मौत हो गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश के औरेया में सड़क हादसे में 24 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई थी। 15 से ज्यादा लोग इस दुर्घटना में घायल हुए थे। इसके साथ ही मजदूरों के मौत की छ‍िटपुट घटनाएं लगातार हो रही हैं।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

कालिख के बाद गंगाजल से शुद्धिकरण, ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास पहुंची कलश यात्रा

3 साल बाद RBI ने बढ़ाई ब्याज दरें, अब होम-कार लोन चुकाना होगा ज्यादा महंगा

सरकार के मुखिया के तौर पर पीएम मोदी के 25 साल, कहा- मेरे लिए कर्म ही सब कुछ, We Will do it

अहमदाबाद में नवरात्रि में गरबा खेलने के लिए मानने होंगे ये 44 नियम, जानें समय और गाइडलाइंस

राहुल और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR, आकाशवाणी भवन में एंट्री पड़ी भारी

अगला लेख