suvichar

निराश कुमार विश्वास बोले- शहीद तो कर दिया, शव से छेड़छाड़ न करें

Updated: बुधवार, 3 जनवरी 2018 (14:51 IST)
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख नेता कुमार विश्वास ने पार्टी की तरफ से राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर बगावती तेवर अपनाते हुए पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा है कि उनसे असहमत होकर पार्टी में कोई रह नहीं सकता।
 
पार्टी ने बुधवार को दिल्ली से राज्यसभा के तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इनमें पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजयसिंह कुछ समय पहले कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सुशील गुप्ता और चार्टर्ड एकाउटेंट नारायण दास गुप्ता हैं।
 
उम्मीदवारों की घोषणा के बाद कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद की इच्छा के खिलाफ पार्टी में सांस लेना भी मुश्किल हैं। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि आप अपने विधायकों, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं को कह दें
कि शहीद तो कर दिया, शव के साथ छेड़छाड़ न करें।
 
सुशील गुप्ता को पार्टी उम्मीदवार बनाने पर तंज कसते हुए कुमार विश्वास ने कहा महानतम व्यक्ति का शानदार चयन किया गया है। गुप्ता महान क्रांतिकारी हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि आपको (विश्वास) मारेंगे, पर शहीद नहीं होंने देंगे। मैं उनको बधाई देता हूं और अपनी शहदत स्वीकार करता हूं।
 
उन्होंने व्यंग्य भरे लहजे में पार्टी की तरफ से राज्यसभा के लिए चुने गए उम्मीदवारों को बधाई देते हुए कहा,
सबको लड़नी है अपनी लड़ाई, सबको लड़ने हैं अपने युद्ध, चाहे राजा राम हों या गौतम बुद्ध। हम सबको अपने-अपने संघर्ष करने हैं। 
 
विश्वास ने कहा कि आशा करता हूं पार्टी और आंदोलन के आदर्शों को आगे ले जाया जाएगा। कुमार विश्वास ने कहा कि अरविंद और पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। शानदार चयन किया गया और कार्यकर्ताओं की बात सुनी गई।

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Bristy Mukherjee Death : ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव, शिक्षक भर्ती मामले में गई थी नौकरी, जांच शुरू

किसी ने 12वीं के साथ किया नीट, किसी ने नीट और जेईई मैन्स दोनों, प्रतिभा देख प्रभावित हुए सीएम डॉ. मोहन यादव

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, कहा एमपी आएं तो अपने कांग्रेस के शासनकाल का हिसाब भी जनता को बताएं

SCO Summit : पाकिस्तान ने PM मोदी की फोटो की क्रॉप, वीडियो भी काटा, भारत ने दिखाया पूरा सच

Reliance का Ice Cream Market में बड़ा दांव! ₹10 से शुरू होगी Bombay Creamery की आइसक्रीम, जानें क्या है खास

अगला लेख