Hanuman Chalisa
✕

'आप' के झगड़े में नया मोड़, कुमार विश्वास समर्थकों का कमेटी से पत्ता कटा

Updated: शनिवार, 6 मई 2017 (12:34 IST)
आम आदमी पार्टी के झगड़े में एक नया मोड़ आ गया है। इस मोड़ पर अब अरविन्द केजरीवाल पर सवाल उठ रहा है कि क्या वे कुमार विश्वास को एक रणनीति के तहत अकेला कर रहे हैं या कि वे उनका भी धीरे-धीरे पत्ता साफ कर देंगे वैसे ही जैसे उन्होंने योगेंद्र यादव और अन्य का किया?
 
दरअसल, ताजा मामले में उन्होंने 4 मई को गठित हुई विधानसभा की विभिन्न कमिटियों में विश्वास समर्थकों के विधायकों की छुट्टी कर दी है और अमातुल्ला खान को कमेटी में लिए है। सवाल यह भी है कि इस झगड़े में अरविंद केजरीवाल किसके साथ हैं- अमानतुल्लाह या कुमार विश्वास?
 
हालांकि अमानतुल्लाह पर कार्रवाई कर केजरीवाल ने कुमार विश्वास को तो मना लिया, लेकिन लगता है कि विश्वास समर्थक विधायक केजरीवाल के निशाने पर आ गए हैं। ये बात इसलिए कही जा रही है क्योंकि कुमार विश्वास का जिन भी विधायक ने समर्थन किया था उन्हें कमेटी में नहीं लिया गया जबकि विवाद के बावजूद अमानतुल्लाह खान को आधा दर्जन कमिटियों में जगह दी गई है। एक में उन्हें चेयरमैन के पद पर भी बरकरार रखा गया है।
 
मीडिया सूत्रों के अनुसार जिन विधायकों पर गाज गिरी है उनमें अलका लांबा, सोमनाथ भारती, भावना गौड़, आदर्श शास्त्री और मनोज कुमार शामिल हैं। इन्हें एक छोड़ कर ज्यादातर कमेटी से से निकाल दिया गया है।
 
गौरतलब है कि इन विधायकों में कुमार विश्वास को आप संयोजक बनाने की मांग की थी, वहीं अन्य विधायकों ने विश्वास को बीजेपी का एजेंट बताने वाले विधायक अमानतुल्लाह खान पर कार्रवाई की मांग भी उठाई थी। हालांकि, विधानसभा की कमेटियों में सदस्यों को विधानसभा अध्यक्ष मनोनीत करते हैं। लेकिन तुरंत बनी नई कमेटियों में जिस तरह विश्वास के साथ खड़े होने वाले विधायकों को बाहर रखा गया उससे सवाल तो उठता ही है।
Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

'भारत समिट-2026' के विदेशी मेहमानों को लेकर घमासान, भाजपा ने राहुल और कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

अमेरिका को भारत के आत्मरक्षा अधिकार का सम्मान करना चाहिए, US के पूर्व विदेश मंत्री ब्लिंकन का पाकिस्तान को लेकर भी बड़ा बयान

प्रयागराज में पूर्व भाजपा विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, आरक्षण मुक्त भारत की उठाई मांग

अगला लेख