biodatamaker

जाधव की सजा के खिलाफ पाक सुप्रीम कोर्ट में जाऊंगा : प्रो. भीम सिंह

Updated: बुधवार, 12 अप्रैल 2017 (07:39 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष प्रो. भीम सिंह ने मंगलवार को कहा कि कथित भारतीय जासूस कुलभूषण जाधव को पाकिस्तान की सैन्य अदालत की ओर से दी गई मौत की सजा के खिलाफ वह पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय में अपील करेंगे।
 
प्रो. सिंह ने मंगलवार को यहां पत्रकारों को बताया कि पाकिस्तान की सैन्य अदालत की ओर से कुलभूषण जाधव को मौत की सजा के खिलाफ वे लीगल एड समिति की ओर से वहां के उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की न्यायपालिका बेहद न्यायप्रिय है और जाधव के साथ न्याय किया जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि उनकी अध्यक्षता में गठित लीगल एड समिति में भारत और पाकिस्तान के नामी-गिरामी वकील हैं और इन्होंने दोनों देशों की जेलों में बंद कैदियों को नि:शुल्क कानूनी सलाह दी है और उनकी ओर से दायर याचिकाओं पर संज्ञान लेते हुए भारतीय उच्चतम न्यायालय ने लगभग 700 कैदियों को रिहा कर इन्हें पाकिस्तान को सौंपा हैं।
 
सिंह ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे इस मामले को हॉलैंड स्थित अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भी ले जाएंगे। (वार्ता)

Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

Red Sea Attack: यमन के पास भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला, 13 भारतीयों समेत सभी 14 क्रू सदस्य सुरक्षित

MP Politics : दतिया उपचुनाव में हार के बाद BJP का बड़ा एक्शन, पूरी जिला संगठन समिति भंग

मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा का बदला रंग, बेटियां भी उठा रहीं डाक कांवड़, परिवार और भाइयों का मिला साथ

UP News: राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान बनेगा विश्वविद्यालय, योगी सरकार ने बजट में 10 करोड़ रुपए किए आवंटित

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

अगला लेख