राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय ने अपना फैसला सुना दिया है। जिससे अब अयोध्या में राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया है। न्यायालय के आदेशानुसार केंद्र सरकार 3 महीने में मंदिर के लिए योजना तैयार करेगी। इसके लिए बोर्ड ऑफ ट्रस्टी का गठन किया जाएगा।
यह मंदिर 2 मंजिला होगा। इस मंदिर की लंबाई 270 मीटर, चौड़ाई 140 मीटर और ऊंचाई 125 मीटर होगी।

मंदिर के निर्माण में लोहे का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। मंदिर के फर्श में संगमरमर लगाया जाएगा। यह मंदिर 221 पिलर पर खड़ा होगा। इसमें आवागमन के लिए 24 द्वार बनाए जाएंगे। मंदिर के प्रत्येक खंभे पर 12 मूर्तियां उकेरी गई हैं। यह मूर्तियां देवी-देविताओं की हैं। मंदिर के निर्माण में लगभग ढाई से 3 साल का समय लगेगा। भारतीय शिल्प शास्त्र के हिसाब से इस मंदिर का निर्माण कराने का फैसला लिया गया है। इसकी परिक्रमा गोलाई में होगी। इसका शिखर भी अष्टकोणीय होगा। मंदिर बनाने के लिए पत्थरों की तराशने का काम करीब 50 प्रतिशत पूरा हो चुका है।
प्रभु श्रीराम के मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि न्यास और विश्व हिन्दू परिषद की ओर से पत्थरों को मंगाने और तराशने का कार्य सितंबर 1990 में शुरू किया गया था, जो कि अब तक लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है।