dharma sangrah
✕

अनदेखी से भड़के किसान, सड़कों पर उमड़ी भीड़, जानिए क्या है उनकी मांग...

Updated: मंगलवार, 2 अक्टूबर 2018 (15:19 IST)
नई दिल्ली। अपनी कई मांगों को लेकर 23 सितंबर को हरिद्वार से शुरू हुई किसान क्रांति पदयात्रा बुधवार को दिल्ली पहुंच रही है। हालांकि पुलिस ने किसानों को साहिबाबाद में रोक दिया है। दिल्ली में धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। 
 
किसान नेता का सवाल, हमें क्यों रोका गया : भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने सवाल किया कि हम अनुशासित रूप से आगे बढ़ रहे हैं। अगर हम अपनी समस्याओं के बारे में सरकार को नहीं बता सकते तो किसे कहेंगे? क्या हम भी पाकिस्तान या बांग्लादेश जाएं? 
 
योगी से भी नहीं बनी बात, दिल्ली जाने पर अड़े किसान : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत से बात कर उन्हें मनाने का प्रयास किया हालांकि यह वार्ता विफल रही और किसान दिल्ली में प्रदर्शन के अपने फैसले पर डटे रहे। केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह भी उन्हें मनाने में विफल रहे। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी आज किसानों से इस संबंध में बात कर सकते हैं। 
 
ALSO READ: गांधी जयंती पर मोदी सरकार का अन्नदाताओं पर शक्ति प्रदर्शन, लालबहादुर के भारत में यह क्या हो रहा है...

किसानों की मांग : 
* किसानों के लिए न्यूनतम आय तय करने, 60 साल की आयु के बाद किसान को 5,000 रुपए प्रति माह पेंशन की मांग की गई है।
* प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में बदलाव किया जाए। इस योजना में किसानों को लाभ मिलने के बजाए बीमा कंपनियों को लाभ मिल रहा है।
* किसानों की मांग है कि सरकार पूर्ण कर्जमाफी करें और सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त में उपलब्ध कराई जाए। 
* दिल्ली-एनसीआर में 10 साल से ज्यादा पुराने ट्रैक्टरों पर रोक हटा दी जाए।
* किसान क्रेडिट कार्ड योजना में बिना ब्याज लोन दिया जाए। महिला किसानों के लिए अलग से क्रेडिट कार्ड योजना हो।
ALSO READ: गांधी जयंती पर किसानों का प्रदर्शन, दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, धारा 144 लागू

दिल्ली पुलिस ने नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति : किसान दिल्ली में राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर प्रदर्शन करना चाहते हैं लेकिन पुलिस ने उन्हें दिल्ली की सीमा पर रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि किसानों ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं ली है जबकि किसानों का कहना है कि उन्हें क्यों रोका जा रहा है, विरोध प्रदर्शन करना उनका अधिकार है।
 
दिल्ली पुलिस ने की यह अपील : दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार जाने वाले लोगों से मेरठ एक्सप्रेसवे, गाजीपुर बार्डर न जाने की अपील की है। लोग गाजीपुर चौक, रोड नंबर-56, आनंद विहार, अप्सरा बार्डर, जीटी रोड, मोहन नगर होकर गाजियाबाद जा सकते हैं।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

टोंक में चुनाव हारते ही गांव से 'गायब' हुई रोशनी: बीजेपी प्रत्याशी पर 50 स्ट्रीट लाइटें उतरवाने का आरोप, गुस्साए ग्रामीण

Top News 24 November : Nvidia में जेन्सेन हुआंग की धमाकेदार वापसी, WhatsApp Web को लेकर साइबर अलर्ट

शेयर बाजार में Nvidia की वापसी का धमाका, जेन्सेन हुआंग फिर बने CEO, शेयर 35% उछले

PM मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह को दिए रामायण पेंटिंग और गंगाजल, अयोध्या-जनकपुर ट्रेन सेवा की शुरुआत

Jio Happy New Year Offer : ₹399 में 28 दिन अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, ₹3,999 में पूरे साल की मौज, जानें सभी प्लान्स

अगला लेख