प्रेस कॉन्फ्रेंस में पप्पू यादव पर चाकू से हमला, बोले- मेरी हत्या की साजिश थी....
Attack on Pappu Yadav : बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर जानलेवा हमले की बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, आज शाम यादव जब दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी उन पर चाकू से हमले की कोशिश हुई और चप्पल फेंकी गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों ने वक्त रहते उसे दबोचा और मौके पर ही धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। यादव ने कहा, यह हमला मेरी हत्या की साजिश थी। अगर जनता नहीं होती, तो आज हम मर जाते। पुलिस ने चाकू अपने कब्जे में ले लिया है।
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पर जानलेवा हमले की बड़ी खबर सामने आई है। खबरों के अनुसार, आज शाम यादव जब दिल्ली स्थित अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी उन पर चाकू से हमले की कोशिश हुई और चप्पल फेंकी गई। हालांकि सुरक्षाकर्मियों और समर्थकों ने वक्त रहते उसे दबोचा और मौके पर ही धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
....तो आज हम मर जाते
यादव ने कहा, यह हमला मेरी हत्या की साजिश थी। अगर जनता नहीं होती, तो आज हम मर जाते। पुलिस ने चाकू अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी बुलंदशहर का बताया जा रहा है। संदिग्ध के पास से मिले चाकू की तस्वीरें व वीडियो भी सामने आए हैं। घटना के बाद पप्पू यादव ने दावा किया कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा, मुझे मारने की कोशिश हुई है।
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव जब दिल्ली में अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तब झड़प हो गई..#PappuYadav pic.twitter.com/QWAzDFUtgQ
— Naval Kant Sinha | नवल कान्त सिन्हा (@navalkant) August 2, 2026
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
उन्होंने कहा, बाबा रोज कह रहे हैं- मुझे मार दो, जला दो, हम 51 लाख रुपए देंगे। हमलावर कौन है और वह किस नीयत से आया था, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना ने सांसदों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, पप्पू यादव पिछले कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में संसद के मानसून सत्र के दौरान उन्होंने अयोध्या के राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए संसद परिसर में एक अनोखा प्रदर्शन किया था।
पप्पू यादव द्वारा किए गए इस 'स्वांग' (ड्रामा) को लेकर सनातन धर्म के अनुयायियों और साधु-संतों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। इस मामले में वाराणसी पुलिस ने शिकायत पर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

