1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. cm pushkar singh dhami pappu yadav parliament protest operation kalnemi sanatan

पप्पू यादव के संसद प्रदर्शन पर CM धामी का पलटवार, बोले- सनातन और संत समाज का अपमान बर्दाश्त नहीं, 'ऑपरेशन कालनेमि' का किया जिक्र

Pushkar Singh Dhami
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव के विरोध प्रदर्शन को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पप्पू यादव और उनके समूह की ओर से संतों, महापुरुषों और भगवा धारण करने वाले लोगों का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां संत समाज और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाती हैं।
 
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इसी तरह के लोगों के खिलाफ उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ चलाया गया है।  उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी सनातन धर्म, आस्था और परंपराओं पर सवाल उठाए जाते हैं, तब ऐसे नेताओं की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आती।
 
सीएम धामी के अनुसार, इसके पीछे वोट बैंक की राजनीति भी एक कारण हो सकती है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं को यह आशंका रहती है कि यदि वे सनातन धर्म और उसकी परंपराओं के पक्ष में खुलकर बोलेंगे, तो उनका एक बड़ा वोट बैंक उनसे दूर हो सकता है।
अगला लेख
UP को बड़ी वित्तीय राहत, 19,208 करोड़ रुपए की अग्रिम कर हिस्सेदारी मिली, CM योगी ने PM मोदी को कहा धन्यवाद