1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. pappu-yadav-priest-look-parliament-protest-rahul-gandhi-donation-chadhawa-chori

पुजारी बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव, राहुल गांधी ने दानपात्र में डाले पैसे; 'चढ़ावा चोरी' पर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन

opposition chadawa chori drama in parliament
बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव शुक्रवार को संसद परिसर में भगवा वस्त्र पहने पुजारी के रूप दिखाई दिए। विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन में वह पुजारी के वेश में जमीन पर बैठे नजर आए। उनके बगल में दान पात्र रखा हुआ था और राहुल गांधी उसमें पैसे डालते नजर आ रहे थे। वहीं, उनके पीछे मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी समेत अन्य विपक्षी सांसद दिख रहे थे और उनके हाथ में 'अमित शाह संसद से गायब क्यों' वाला पोस्टर दिख रहा था। ALSO READ: 'अमित शाह संसद से गायब क्यों?' प्रियंका गांधी समेत विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर इस्तीफे की मांग
 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कांग्रेस ने इस ड्रामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पार्टी ने साथ में लिखी पोस्ट में कहा, 'चढ़ावा चोर - गद्दी छोड़' राम मंदिर में BJP-RSS ने 'चढ़ावा चोरी' कर देश के करोड़ों रामभक्तों की श्रद्धा से खिलवाड़ किया है- ये महापाप है। आज संसद परिसर में विपक्ष के सांसदों ने बेहद अनोखे तरीके से 'चढ़ावा चोरी' के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

पप्पू यादव दानपात्र लेकर भागते नजर आए

विपक्षी सांसदों ने आज संसद में विरोध के दौरान एक ड्रामा किया। इसमें सांसद पप्पू यादव पुजारी बनकर आए। राहुल गांधी ने भी चंदा दानपात्र में डाला और पुजारी अयोध्या सांसद के पैर छूते दिखाई दिए। फिर पुजारी बने पप्पू यादव दानपात्र लेकर भाग गए। इस तरह विपक्ष ने अयोध्या के राम जन्मभूमि से कथित चढ़ावा चोरी को दिखाया गया है। ALSO READ: 'Gen Z को डराकर चुप नहीं करा सकते': FIR पर राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, दिल्ली पुलिस के एक्शन पर उठाए सवाल
 
गौरतलब है कि विपक्षी सांसद संसद में चढ़ावा चोरी मामले में चर्चा की मांग कर रहे हैं। सपा ने भी लखनऊ में अपने दफ्तर के बाहर लगाए पोस्टर में चढ़ावा चोरी को महापाप कहा है। 

कांग्रेस के प्रदर्शन पर क्या बोली भाजपा?

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आजकल कांग्रेस पार्टी संसद में रोज कोई नया ड्रामा शुरू कर देती है। आज भी उन्होंने वो ड्रामा किया। ऐसा लग रहा है कि क्या देश की जनता ने जिनको सांसद चुना है, उनको संसद में ड्रामा और एक्टिंग के लिए चुना है? अलग-अलग वेशभूषा में आकर वहां पर जिस तरह का ड्रामा कर रहे हैं, संसद की मर्यादा को गिरा रहे हैं।
अगला लेख
'अमित शाह संसद से गायब क्यों?' प्रियंका गांधी समेत विपक्ष का संसद परिसर में प्रदर्शन, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर इस्तीफे की मांग