Daily Horoscope
✕

Delhi: बीचबचाव करना पड़ा महंगा, हेडकांस्टेबल पर कर दिया चाकू से हमला

Updated: सोमवार, 23 जनवरी 2023 (16:45 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के छावला इलाके में एक ऑटो रिक्शा चालक और कुछ लोगों के बीच हुए झगड़े को शांत कराते समय एक व्यक्ति ने दिल्ली पुलिस के एक हेडकांस्टेबल पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हेडकांस्टेबल गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार शाम की है, जब छावला थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुनील और हेडकांस्टेबल रिंकू कुतुब विहार इलाके में गश्त पर थे। रात करीब 8 बजकर 35 मिनट पर उन्हें इलाके में एक झड़प की सूचना देने के लिए फोन आया। वे मौके पर पहुंचे तो कुछ लोग वहां एक ऑटो रिक्शा चालक से झगड़ा कर रहे थे।
 
पुलिस उपायुक्त (द्वारका) हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस ने जब झगड़ा रोकने की कोशिश की तो ऑटो रिक्शा वाले से झगड़ा कर रहे लोगों में से एक ने हेडकांस्टेबल रिंकू पर 2 बार चाकू से हमला कर दिया। हमलावर की पहचान सनी उर्फ शूटर के तौर पर हुई है, जो इलाके का कुख्यात बदमाश है। उन्होंने बताया कि रिंकू को अस्पताल ले जाया गया, उसके घाव गहरे हैं और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।
 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने सन्नी तथा उसके अन्य साथियों की तलाश शुरू की और उन्हें सूचना मिली कि वह कुतुब विहार में भाई-भाई मार्ग पर एक मकान में हैं। पुलिस देर रात करीब 2.30 बजे मौके पर पहुंची तो सन्नी ने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 3 गोलियां चलाईं, सन्नी के पैर में गोली लगी है।
 
हर्षवर्धन ने बताया कि सन्नी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि कुल 3 लोगों को मकान में से गिरफ्तार किया गया। मौके से 1 देशी तमंचा, 3 कारतूस और 1 चाकू भी बरामद हुआ है। घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

सभी देखें

इसराइल में सत्ता की जंग हुई तेज, नेतन्याहू-आइजेनकोट में नहीं बनी सहमति, सरकार गठन पर क्यों फंसा है पेंच?

योगी सरकार में विकास और छात्रहित दोनों सर्वोपरि, आगरा कॉलेज के खेल मैदान का अधिकार सुरक्षित रहेगा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव औचक पहुंचे हमीदिया अस्पताल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, मरीजों से किया संवाद

यूपी में निजी बिजनेस पार्क विकसित करने की तैयारी, यीडा ने अंगीकृत की योजना-2025

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

अगला लेख