Hanuman Chalisa

किसान आंदोलन : डीएम, एसपी पर गिरी गाज, हुए निलंबित

गुरुवार, 22 जून 2017 (00:13 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान 6 जून को मंदसौर जिले में पुलिस फायरिंग में पांच किसानों के मारे जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने जिले के तत्कालीन कलेक्टर स्वतंत्र कुमार सिंह, तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ओपी त्रिपाठी एवं तत्कालीन नगर पुलिस अधीक्षक साई कृष्णा एस थोटा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। आंदोलन के दौरान कलेक्टर के साथ लोगों ने हाथापाई भी की थी।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि मंदसौर के इन तीन अधिकारियों के निलंबन का आदेश प्रदेश सरकार ने बुधवार रात जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि किसान आंदोलन के दौरान 6 एवं 7 जून को मंदसौर में आंदोलन से उत्पन्न कानून-व्यवस्था की स्थिति को प्रथम दृष्टया नियंत्रित नहीं रख पाने के चलते राज्य शासन द्वारा सिंह, त्रिपाठी एवं थोटा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।
 
भारतीय प्रशासनिक सेवा के स्वतंत्र कुमार सिंह, तत्कालीन कलेक्टर, जिला मंदसौर, वर्तमान में उप सचिव मध्यप्रदेश शासन के पद पर है। निलंबित अवधि में सिंह का मुख्यालय सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, भोपाल होगा, वहीं निलंबन अवधि में त्रिपाठी एवं थोटा का मुख्यालय, पुलिस मुख्यालय भोपाल निर्धारित किया गया है।  (भाषा)

Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

खमेनेई के बाद ईरान: कितनी बदल जाएगी मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था

'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान पर बम गिरा देना', ट्रंप का दावा; मैं लंबे समय से ईरान की हिट लिस्ट में हूं

Top News 11 July: पीएम मोदी ने FTA को बताया मील का पत्थर, ट्रंप का ईरान पर बड़ा बयान

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से समर्थक नाराज, NH-44 पर जाम लगाया, कई पार्षदों ने दिया इस्तीफा

बिजनौर में मालन नदी का कहर, कुछ घंटों में 3 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

अगला लेख