Daily Horoscope
✕

जो अपने पिता-चाचा का नहीं हुआ वह बुआ का कैसे होगा : केशव प्रसाद मौर्य

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (22:55 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में इस समय आरोप-प्रत्यारोप का दौर राजनीतिक पार्टियों के बीच जारी है। अभी कुछ घंटे पहले ही बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती ने प्रेस वार्ता कर जमकर भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला तो उसी हमले का जवाब देने के लिए भारतीय जनता पार्टी का पक्ष रखने के लिए उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने लखनऊ के भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती को जमकर हमला बोला।

उप मुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा का गठबंधन नहीं ठग बंधन है। वे यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि जो अखिलेश अपने पिता और चाचा के नहीं हुए वे अपनी बुआ मायावती के कैसे हो सकते है। मैं बसपा सुप्रीमो से पूछना चाहता हूं कि गेस्ट हाउस कांड में दूसरे आरोपियों को लेकर उनकी क्या राय है।

चलो माना कि गेस्ट हाउस कांड मे अखिलेश सक्रिय नहीं थे, बाकी नेता तो थे। मैं मायावतीजी से जाना चाहता हूं कि अखिलेश की सरकार में जिन महापुरुषों का अपमान हुआ है उसके बारे में क्या कहेंगी। अब और जनता से कितना सबक लेंगे। उत्तर प्रदेश की जनता ने पहले तो लोकसभा में आप को जीरो दिया और रही सही कसर राज्यसभा में ही पूरी हो गई। वहां पर भी आपको जीरो मिला। उन्होंने कहा कि शायद बहुजन समाज पार्टी भूल गई कि यह वही समाजवादी पार्टी है जिसने अंबेडकर को भू-माफिया कहा था।

उन्होंने कहा कि मायावती अपनी बौखलाहट को शांत रखें, क्योंकि बाबा साहब के विचारों को भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ा रही है।  इसका जीता-जागता उदाहरण यह है कि प्रदेश की जनता ने 2014 में रिकॉर्ड तोड़ 73 लोकसभा सीटें भारतीय जनता पार्टी को दें और फिर विधानसभा के चुनाव में रिकॉर्ड तोड़ 312 सीटें और बची-खुची कसर हमने राज्यसभा की 9 सीटें जीत कर रिकॉर्ड बना दिया, इसलिए अब भाजपा स्वर्णिम इतिहास बनाता जा रहा है। इसलिए सपा, बसपा का गठबंधन अवसरवादी है और मायावतीजी को यह मुबारक हो। सपा, कांग्रेस और बीएसपी हमेशा राजनीति को गंदा करने का काम करती है।

भाजपा का गठबंधन तो देश व प्रदेश की जनता से है। हमें किसी अन्य गठबंधन की जरूरत ही नहीं है। आपके माध्यम से सभी पार्टियों को हम बता दें कि 2019 में फिर से हम 2014 की तरीके दोहराने जा रहे हैं और भाजपा  को इतनी बड़ी जीत मिलेगी, जिसके बारे में किसी अन्य पार्टी ने सोचा भी नहीं होगा। उसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश का विकास हो रहा है।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख