Hanuman Chalisa
✕

सुप्रीम कोर्ट ने केशवानंद भारती मामले के फैसले की जानकारी वेब पेज पर कराई उपलब्ध

Updated: सोमवार, 24 अप्रैल 2023 (17:09 IST)
  • सुप्रीम कोर्ट का केशवानंद भारती के मामले में फैसला
  • 7 के बहुमत से ऐतिहासिक फैसला
  • शोधकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण है फैसला
Supreme Court। उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने ऐतिहासिक केशवानंद भारती मामले (Kesavananda Bharti case) से जुड़ी दलीलों, लिखित प्रतिवेदनों और फैसले की जानकारी मुहैया कराने वाला एक वेब पेज सोमवार को लोगों, विशेष रूप से शोधकर्ताओं के लिए शुरू किया। संविधान के मूल ढांचे की अहम अवधारणा पेश करने वाले इस मामले पर सुनाए गए फैसले को 24 अप्रैल को 50 वर्ष पूरे हो गए।
 
प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि हमने एक वेब पेज विशेष रूप से तैयार किया है जिसमें केशवानंद भारती मामले से संबंधित सभी लिखित प्रतिवेदन और अन्य जानकारी हैं ताकि विश्वभर के शोधकर्ता इसे पढ़ सकें। इस मामले में फैसला 50 साल पहले यानी 24 अप्रैल, 1973 को सुनाया गया था। अदालत कक्ष में मौजूद वकीलों ने इस कदम की सराहना की और कहा कि इससे कानून शोधकर्ताओं, छात्रों और वकीलों को काफी मदद मिलेगी।
 
13 न्यायाधीशों की एक पीठ ने 6 के मुकाबले 7 के बहुमत से ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए संविधान के मूल ढांचे की अवधारणा रखी थी। इसने संसद की संशोधन शक्ति को प्रतिबंधित करते हुए फैसला सुनाया था कि वह संविधान की मूल संरचना को नहीं छू सकती।
 
ऐतिहासिक फैसले में इस धारणा की विवेचना की गई कि संसद संविधान में कुछ भी संशोधन कर सकती है। उसने मूलभूत ढांचे की अवधारणा को भी प्रतिपादित किया और कहा कि लोकतंत्र, न्यायिक स्वतंत्रता, अधिकारों का विभाजन तथा धर्मनिरपेक्षता जैसे पहलू संविधान के मूलभूत संरचना का हिस्सा हैं इसलिए संसद इनमें संशोधन नहीं कर सकती।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख