सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Kerala and heavy rainfall in Tamil Nadu
Written By
Last Updated : शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 (09:23 IST)

Weather Update: केरल और तमिलनाडु में हुई भारी वर्षा, पंजाब और बंगाल में बारिश की संभावना

Weather Update: केरल और तमिलनाडु में हुई भारी वर्षा, पंजाब और बंगाल में बारिश की संभावना - Kerala and heavy rainfall in Tamil Nadu
नई दिल्ली। बिहार और आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरप्रदेश के मध्य पूर्वी भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा इस चक्रवाती परिसंचरण से मध्यप्रदेश और उत्तरी महाराष्ट्र होते हुए पूर्व मध्य अरब सागर तक फैली हुई है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण तमिलनाडु और आसपास के क्षेत्र पर बना हुआ है। एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जी क्षेत्र पर बना हुआ है। 26 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी में उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है। इसलिए पूर्वोत्तर मानसून की शुरुआत 26 अक्टूबर को हो सकती है और दक्षिण प्रायद्वीप में भी मानसून की बारिश शुरू हो सकती है।
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान असम, पश्चिम बंगाल, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत के बाकी हिस्सों, बिहार के कुछ हिस्सों, गंगीय पश्चिम बंगाल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 1-2 स्थानों पर तेज बारिश हुई है। उत्तरी तटीय ओडिशा और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तटीय आंध्रप्रदेश में कुछ जगह पर और उत्तराखंड में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों के दौरान असम के पूर्वी हिस्सों, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है, बाकी पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 22 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और लद्दाख में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 21 अक्टूबर को उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और तटीय आंध्रप्रदेश में हल्की बारिश संभव है। 22 अक्टूबर को पंजाब के कुछ भागों में बारिश हो सकती है।
ये भी पढ़ें
चिंता से आश्वासन की ओर यात्रा है कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान : प्रधानमंत्री मोदी