Hanuman Chalisa
✕

शुंगलू कमेटी की रिपोर्ट पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, बोले...

Updated: शुक्रवार, 7 अप्रैल 2017 (07:56 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले शुंगलू समिति की रिपोर्ट एवं अन्य आरोपों के सामने आने के पीछे उद्देश्य आप को बदनाम करना है।
 
केजरीवाल ने रिपोर्ट को लेकर सीधा सीधा संदर्भ देने से इनकार करते हुए कहा कि हर चुनाव से पहले उनसे जुड़ी चीजों, जिनमें उनके स्वेटर एवं चप्पल शामिल हैं, पर बारीकी से ध्यान दिया जाता है जबकि भाजपा को लेकर ऐसा कुछ नहीं होता।
 
उन्होंने कहा कि आप ने सत्ता, शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में माफियागिरी को ध्वस्त कर दिया है जिस वजह से विपक्षी दल और व्यापारिक घराने आप के पीछे पड़े हैं।
 
मुख्यमंत्री ने राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव से पहले वहां के एक झुग्गी बस्ती क्षेत्र में रैली में कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को फर्जी आरोपों को लेकर जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। दिल्ली में 23 अप्रैल को नगर निगम के चुनाव भी होने वाले हैं।
 
केजरीवाल ने कहा कि उन्हें दिल्ली नगर निगम में भ्रष्टाचार नहीं दिखता। जब भी चुनाव आता है, वे बस केजरीवाल के पीछे पड़ते हैं। जैसे कि केजरीवाल ने आज क्या स्वेटर या चप्पल पहनी है। (भाषा) 
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

जननायक एक्सप्रेस में महिला यात्री से पुलिस बर्बरता पर भड़के लालू पुत्र तेज प्रताप यादव, घटना का वीडियो भी साझा किया

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

अगला लेख