dharma sangrah
✕

कश्मीरी पंडित भी हैं कश्मीर मसले के पक्षकार : जितेंद्र सिंह

Updated: शुक्रवार, 16 जून 2017 (22:07 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने कश्मीर मसले के समाधान में  कश्मीरी पंडितों को भी अहम पक्षकार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि सरकार उनसे पहले  से ही बातचीत कर रही है।
 
थिंक टैंक 'ग्लोबल काउंटर टेरोरिज्म काउंसिल' की ओर से यहां 'सिन्धु नदी जल समझौते' पर आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि कश्मीर मसले में कश्मीरी पंडित भी पक्षकार हैं, जिन्हें करीब ढाई दशक पहले घाटी से पलायन करने पर मजबूर किया गया था। सिर्फ कश्मीरी पंडित ही नहीं बल्कि आम कश्मीरी, घाटी का सिख  समुदाय और जम्मू तथा लद्दाख क्षेत्र के लोग भी पक्षकार हैं और सरकार इन सबसे पहले से  बातचीत कर रही है।
 
अलगाववादियों को आड़े हाथों लेते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि उनकी कोई 'प्रतिबद्धता' नहीं है  बल्कि वे 'सुविधा' के हिसाब से चलते हैं। अलगाववादी दोहरे मापदंड अपनाते हैं। वे भारतीय  संविधान की सारी सुविधाओं का फायदा तो उठाते हैं लेकिन संविधान को स्वीकार नहीं  करते। किसी दल का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के विपक्षी दल सत्ता  से बाहर होते ही कश्मीर का राग अलापना शुरू कर देते हैं। 
 
डॉ. सिंह ने कहा कि देश के अन्य हिस्सों की तरह कश्मीर का भविष्य भी वहां का युवा  तय करेगा। पूरे विश्व से जुड़ा हुआ आज का युवा अब जागरूक हो चुका है और  अलगावादियों की दोहरी चाल को समझने लगा है। 
 
उन्होंने कहा कि देश के अन्य राज्यों की तरह जम्मू-कश्मीर का विलय भी भारत में हुआ है  और अब कश्मीर कोई मुद्दा नहीं है। सिर्फ चंद लोग पाकिस्तान के साथ मिलकर इसे जिंदा  रखना चाहते हैं। (वार्ता)
Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख