sundarkand
✕

कुछ कश्मीरी नेता छूटे, बाकी बिना शर्त रिहाई पर अड़े

Updated: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2019 (20:25 IST)
जम्मू। राज्य प्रशासन ने 5 अगस्त से हिरासत में लिए गए 3 नेताओं को गुरुवार को रिहा कर दिया है। इन नेताओं में यावर मीर, नूर मोहम्मद और शोएब लोन शामिल हैं। दूसरी ओर महबूबा मुफ्ती, सज्जाद गनी लोन, फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला जैसे कद्दावर नेता फिलहाल रिहा इसलिए नहीं किए गए हैं क्योंकि वे बिना शर्त रिहाई पर अड़े हुए हैं।

अधिकारियों ने बुधवार देर रात बताया कि ये तीनों नेता 5 अगस्त से हिरासत में थे और इनको रिहाई के लिए मुचलका भी भरना पड़ा है। दरअसल 5 अगस्त से राज्य के दो टुकड़े करने और उसकी पहचान खत्म किए जाने की कवायद के बाद से ही 5 हजार के लगभग छोटे-बड़े राजनीतिज्ञों को हिरासत में रखा गया है और अब उनमें से उनकी रिहाई संभव हो रही है, जो प्रशासन की शर्तें मानते हुए मुचलके पर हस्ताक्षर कर बांड भर कर दे रहे हैं।

ये बिना शर्त रिहाई पर अड़े : दूसरी ओर महबूबा मुफ्ती, सज्जाद गनी लोन, फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला जैसे कद्दावर नेता फिलहाल रिहा इसलिए नहीं किए गए हैं क्योंकि वे बिना शर्त रिहाई पर अड़े हुए हैं।

यावर मीर रफियाबाद विधानसभा सीट से पीडीपी के पूर्व विधायक हैं, जबकि शोएब लोन ने उत्तरी कश्मीर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा और बाद में पार्टी से इस्तीफा दे दिया। लोन को पीपुल्स कॉन्‍फ्रेंस के प्रमुख सज्जाद लोन का करीबी माना जाता था।

तीसरे नेता नूर मोहम्मद नेशनल कॉन्‍फ्रेंस कार्यकर्ता हैं और श्रीनगर शहर के आतंकवाद प्रभावित बटमालू क्षेत्र में पार्टी का चेहरा हैं। तीनों नेता शांति और अच्छा व्यवहार बनाए रखने के लिए हलफनामा भी दे चुके हैं। इससे पहले 21 सितंबर को पीपुल्स कॉन्‍फ्रेंस के इमरान अंसारी और सैयद अखून को स्वास्थ्य आधार पर राज्य प्रशासन ने रिहा किया था।

गुरुवार को रिहा किए गए तीन कश्मीरी नेताओं को लेकर महबूबा मुफ्ती ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आज रिहा किए गए नेताओं को बांड पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया।

इस दौरान महबूबा ने सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए हिरासत को ही अवैध बताया। साथ ही अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए यह बात भी सामने आई कि महबूबा मुफ्ती सहित कई नेताओं ने इन बांड पर हस्ताक्षर करने के लिए स्पष्ट रूप से मना कर दिया है।
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख