dharma sangrah
✕

अब नहीं उठेगा आतंकियों का जनाजा, जहां मरेंगे वहीं दफन होंगे...

Updated: शनिवार, 23 जून 2018 (16:38 IST)
कश्मीर में राज्यपाल शासन लगने के बाद आतंकवाद को लेकर रणनीति में बदलाव दिखाई दे रहा है। एक जानकारी के मुताबिक अब आतंकियों के शव उनके परिजनों को नहीं दिए जाएंगे। मुठभेड़ में वे जहां मारे जाएंगे, उन्हें वहीं दफन कर दिया जाएगा। 
 
दरअसल, यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है क्योंकि आतंकियों के जनाजे में हजारों की संख्या में लोग एकजुट होते हैं और उनके प्रति लोगों का समर्थन भी बढ़ता है। अब उन्हें मुठभेड़ स्थल पर ही दफन कर दिया जाएगा। सूत्रों की मानें तो इस तरह के संकेत गृह मंत्रालय की ओर से आए हैं ताकि स्थानीय युवाओं को आतंकवाद से जुड़ने से रोका जा सके। 
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व जब मुठभेड़ में आतंकवादियों की मौत हुई थी, तो उनके जनाजे में न सिर्फ स्थानीय लोग बल्कि कई आतंकवादी भी हथियारों के साथ शामिल हुए थे। उन्होंने स्थानीय लोगों को भड़काने का काम भी किया था। इसका असर यह भी हुआ कि कुछ स्थानीय युवाओं ने भी आतंक की राह पकड़ ली। 
 
इसका ताजा उदाहरण गत 7 मई को शोपियां की जामिया मस्जिद में आतंकी सद्दाम पाडर के जनाजे में हजारों लोग शामिल हुए थे। इस जनाजे के बाद 5 स्थानीय युवाओं के आतंकी संगठनों में शामिल होने की सूचना मिली थी। उस समय इन युवाओं की तस्वीर सोशल मीडया पर भी वायरल हुई थी। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख