Hanuman Chalisa
✕

कश्मीर में अलगाववादी नेताओं की संपत्तियां जब्त करने की तैयारी

Updated: शनिवार, 23 मार्च 2019 (01:00 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा प्रमुख हाफिज सईद से जुड़ी 25 और शब्बीर शाह की 4 संपत्तियों तथा आतंकवादी संगठनों से जुड़े अन्य दर्जनों लोगों की अचल संपत्तियों को जल्द ही जांच एजेंसियों द्वारा जब्त किया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है।
 
यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में स्थित अलगाववादी या आतंकवादी संगठनों के खिलाफ अभियान का हिस्सा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय, राष्ट्रीय जांच एजेंसी और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों ने इस संबंध में आंकड़े जुटाए हैं और कश्मीर घाटी में सुरक्षा बलों के खिलाफ आतंकी गतिविधियां या पत्थर फेंकने की मशीनरी चलाने वाले व्यक्तियों अथवा समूहों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की तैयारी की जा चुकी है।
 
उन्होंने कहा कि प्रवर्तन निदेशालय ने हाफिज सईद और उसके करीबियों से जुड़ी 25 संपत्तियों की पहचान की है और उन्हें धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत जब्त किया जाएगा। ऐसी ही कार्रवाई जम्मू-कश्मीर स्थित अलगाववादी नेता शब्बीर शाह के खिलाफ भी की जाएगी। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख