biodatamaker
✕

कश्मीर में हिमस्खलन, चार की मौत

Updated: शनिवार, 6 जनवरी 2018 (10:01 IST)
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के तंगधार में शुक्रवार को हुए जोरदार हिमस्खलन के बाद बचाव कार्य पूरी रात जारी रहा और इस हादसे में एक बीकन आफिसर समेत चार लोगों की मौत हो गई है। साधना टाप पर हिमस्खलन की चपेट में आकर वाहन लापता हुए छह लोगों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। सेना और पुलिस की बचाव टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से एक बच्चे और एक बुजुर्ग को बचा लिया है तथा इन्हें अस्पताल में पहुंचा दिया है।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान पूरी रात जारी रहा और रूक रूक हो रहे हिमपात तथा कम दृश्यता के कारण अभियान में काफी दिक्कतें आई। बचाव दलों ने हालांकि दो लोगों को बाहर निकाल लिया है जिनमें एक बच्चा और एक वृद्व व्यक्ति शामिल हैं और इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
 
उन्होंने बताया कि एक महिला समेत तीन लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं और ये अभी भी 400 फीट की गहराई में है। फिसलन और अंधेरे के कारण इन्हें बाहर नहीं निकाला जा सका है और बचाव दल इन्हें निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि बीकन ऑफिसर एम पी सिंह का शव रात सड़क के नजदीक से बरामद कर लिया गया लेकिन अन्य छह लोगों के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं है।
 
गौरतलब है कि साधना टॉप पर हुए हिमस्खलन में एक कैब लापता हो गई और इसी में ये छह लोग सवार थे जबकि दूसरे हिमस्खलन की चपेट में आकर बीकन आफिसर की मौत हो गई।
 
कुपवाड़ा- तंगधार सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं को देखते हुए यहां एक सुरंग के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने कईं बार प्रदर्शन किया है, खासकर साधना टाप पर ऐसे हादसे आम बात है।
 
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में होने वाले जोरदार हिमपात से उनका संपर्क अन्य लोगों से काफी समय तक नहीं हो पाता है और इस क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के कारण हर साल 35 से 40 लोगों की जानेंं चली जाती हैं। (भाषा)
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख