shradh paksha
✕

कार्ति चिदंबरम लंदन से लौटे

Updated: गुरुवार, 1 जून 2017 (12:21 IST)
चेन्नई। रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच के घेरे में आए कार्ति चिदंबरम लंदन से गुरुवार को यहां लौट आए। हवाई अड्डे के सूत्रों ने कहा कि कार्ति सुबह करीब 4 बजे ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट से पहुंचे। वे 18 मई को लंदन रवाना हुए थे। कार्ति के पिता ने इस यात्रा को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम बताया।
 
कार्ति के पिता और वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि कार्ति पहले की यात्रा योजना के तहत यात्रा कर रहे हैं। वे कुछ दिनों बाद लौट आएंगे। उनकी यात्रा पर कोई प्रतिबंध नहीं है। सीबीआई ने 4 शहरों में 16 मई को कार्ति के आवासों और कार्यालयों की तलाशी ली थी। 
 
सीबीआई उन आरोपों की जांच कर रही है कि कार्ति ने कर जांच से जुड़े एक मामले में इन्द्राणी और पीटर मुखर्जी को बचाने के लिए उनके मालिकाना हक वाली एक मीडिया कंपनी से रुपए लिए थे। कार्ति चिदंबरम ने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया है।
 
सीबीआई ने आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, गैरकानूनी ढंग से लाभ लेने, सरकारी सेवकों को प्रभावित करने और आपराधिक कदाचार के आरोपों पर कार्ति और मुखर्जी दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
 
सीबीआई ने आरोप लगाया कि कार्ति ने मॉरीशस से निवेश के लिए विदेशी निवेश संवर्द्धन बोर्ड की शर्तों के उल्लंघन के मामले में आईएनएक्स मीडिया के खिलाफ कर जांच को प्रभावित करने के लिए कंपनी से रुपए लिए थे। (भाषा)
Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, क्रशर प्लांट शुरू करने को लेकर हुआ था विवाद

राहुल गांधी ने कहा- 200 सरकारी अधिकारी हमारे संपर्क में, हर गद्दार का हिसाब होगा

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी, पीटीआई बोली- सीएम गिरफ्तार

उत्तराखंड में पहली बार कोसी नदी पर महाआरती, क्या बोले सीएम धामी?

अगला लेख