ganesh chaturthi

करतारपुर कॉरिडोर मामले पर भारत-पाकिस्तान की बैठक आज

Updated: बुधवार, 4 सितम्बर 2019 (10:03 IST)
सिख श्रद्धालुओं के लिए करतारपुर कॉरिडोर के संचालन और मसौदा समझौते को अंतिम रूप देने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरे दौर की उच्चस्तरीय बातचीत बुधवार (4 सितंबर) को अटारी में होगी। भारत ने करतारपुर कॉरिडोर पर औपचारिक बातचीत के पाकिस्तान के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के मुताबिक, हमें उम्मीद है कि भारत और पाकिस्तान के बीच 4 सितंबर को होने वाली बैठक में करतारपुर कॉरिडोर के संचालन और मसौदा समझौते से संबंधित उन मसलों पर सहमति बन जाएगी जिन्हें पिछली बैठक (14 जुलाई) में नहीं सुलझाया जा सका था। यह बातचीत पाकिस्तान के समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू होगी।

करतारपुर कॉरिडोर का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 800 मजदूर और इंजीनियर कॉरिडोर को जल्‍द पूरा करने के लिए जुटे हुए हैं। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से कॉरिडोर का निर्माण 70 फीसदी पूरा कर लिया गया है।

करतारपुर में दरबार साहिब को गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक साहिब से जोड़ने वाले इस कॉरिडोर के जरिए पाकिस्तान ने प्रतिदिन 5000 सिख श्रद्धालुओं को प्रवेश देने पर सहमति जताई है। यह दोनों देशों के बीच पहला वीजा मुक्त कॉरिडोर होगा। इसके लिए सिख श्रद्धालुओं को सिर्फ परमिट हासिल करना होगा।

पाकिस्तान में सिखों की सुरक्षा का मसला लगातार सुर्खियों में है। इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख असलम बेग ने कहा था कि पाकिस्तान करतारपुर कॉरिडोर का इस्तेमाल खालिस्तानी आतंकी गतिविधियों के इस्तेमाल में करेगा। उन्होंने कहा था कि भारत को सबक सिखाने के लिए 'जिहाद' ही एकमात्र तरीका है। लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर भारतीय सेना जिहादियों को नहीं रोक सकती।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख