suvichar
✕

कर्नाटक में सियासी संकट : बागी विधायकों को मनाने में जुटी कांग्रेस-जेडीएस

Updated: रविवार, 14 जुलाई 2019 (10:40 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में सियासी उठापटक जारी है। कांग्रेस-जेडीएस बागी विधायकों को मनाने में जुटे हुए हैं। उधर बीजेपी चाहती है कि मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी सोमवार को विधानसभा में अपना बहुमत साबित करें।
 
विपक्षी बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि चूंकि कुमारस्वामी ने खुद विश्वास मत पेशकश करने का प्रस्ताव दिया था और जब तक बहुमत साबित नहीं होगा तब तक विधानसभा में कोई भी काम भी नहीं हो सकता है। उन्हें विधानसभा स्पीकर से अनुरोध करना चाहिए सोमवार से सत्र को शुरू करने की अनुमति दें।
 
मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने घोषणा की थी कि वे सदन में विश्वास मत कराएंगे। इसके बाद सत्तारूढ़ गठबंधन ने बागी विधायकों को मनाने की कोशिशें तेज कर दीं। दूसरी उनकी मुश्किलें और बढ़ती जा रही हैं। 5 और विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा इस्तीफा स्वीकार नहीं किए जाने पर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है।
 
कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के 5 और बागी विधायकों- आनंद सिंह, के. सुधाकर, एन. नागराज, मुनिरत्न और रोशन बेग ने उनके इस्तीफे स्वीकार करने से विधानसभा अध्यक्ष रमेश कुमार के इंकार के खिलाफ शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया कि पहले से ही पेंडिंग 10 अन्य बागी विधायकों की याचिका में उन्हें भी शामिल कर लिया जाए। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होगी।
 
कर्नाटक में गठबंधन सरकार के 16 विधायकों ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है। इनमें से 13 विधायक कांग्रेस के और 3 जेडीएस के हैं।

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

भारत ने वेस्टइंडीज को होलकर में दी 14 रनों से मात, अर्शदीप का कमाल

अभिषेक शर्मा की विस्फोटक पारी ने इंडीज के खिलाफ भारत को 223 रनों तक पहुंचाया

CJP Protest : सीजेपी आंदोलन फिर होगा शुरू? अभिजीत दिपके ने बॉन्ड की खबरों को नकारा, दिल्ली पुलिस ने क्या बताया

IndiGo : दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी लैंडिंग

लखनऊ कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, पदभार समारोह में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच मारपीट, चले जूते

अगला लेख