kalsarpa dosh calculator
✕

सिद्धारमैया के खिलाफ लड़ने को तैयार येदियुरप्पा

Updated: रविवार, 22 अप्रैल 2018 (22:55 IST)
बेंगलुरू। कर्नाटक भाजपा के प्रमुख बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि अगर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उनसे कहें तो वे बादामी से मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार हैं। येदियुरप्पा ने चिकमंगलुरू में कहा कि हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष यह फैसला करेंगे कि मुझे लड़ना चाहिए या किसी और को।

अगर मुझसे कहा कि गया तो मैं तैयार हूं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लेकिन यह निश्चित है कि हम बादामी में अच्छा उम्मीदवार उतारेंगे और सिद्धारमैया को हराएंगे। भाजपा ने इस बारे में फैसला कर लिया है। सिद्धारमैया दो सीटों- बगलकोट में बादामी और मैसूर में चामुंडेश्वरी से चुनाव लड़ेंगे।

बादामी से सिद्धारमैया के खिलाफ भाजपा सांसद बी. श्रीरामुलू को उतारे जाने की चर्चा है। श्रीरामुलू ने कहा है कि पार्टी जो भी फैसला करेगी, वे उसका पालन करेंगे। श्रीरामुलू को भाजपा ने चित्रदुर्ग जिले में मोलाकलमुरू से उतारा है और वे वहां नामांकन दाखिल कर चुके हैं। (भाषा)

Show comments

आजम खान का छलका दर्द, कहा- ऐसा लगा था हमारा एनकाउंटर हो जाएगा

तिरुपति मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर को चढ़ाए 200 करोड़ से ज्यादा के स्वर्ण आभूषण, मुख्‍यमंत्री नायडू भी मंदिर पहुंचे

WhatsApp का नया फीचर, अब पहले से शेड्यूल कर सकेंगे मैसेज, फोटो और वीडियो भेजने की भी मिलेगी सुविधा, जानें कैसे करेगा काम

200MP कैमरा, 7,800mAh बैटरी और 5,000 निट्स ब्राइटनेस, जानें कीमत और ऑफर्स

VinFast के सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को लेकर आई बड़ी खबर, Evo-Kyo-Kinet लेकर क्या हुआ खुलासा

सभी देखें

LIVE: अखिलेश बोले, ‘परिसीमन’ राजनीति की सबसे बड़ी भूल साबित होगा

हीरानगरी की नई पहचान: एयरपोर्ट को भी टक्कर देगा सूरत का तीन मंजिला बुलेट ट्रेन स्टेशन, जानें खासियतें

योगी सरकार में दूध उत्पादन का रिकॉर्ड, यूपी देश में नंबर वन

जिस 'शीशमहल' पर मचा था सियासी घमासान, आज से उसे अंदर से देख सकेगी दिल्ली की जनता!

उत्तर भारत में बढ़ी कंपकंपी: 40 से अधिक जिलों में पारा 10°C से नीचे, दिल्ली-यूपी समेत 13 राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

अगला लेख