Daily Horoscope
✕

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष बोले- विधानसभा कक्ष से सावरकर की तस्वीर हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं

Updated: शुक्रवार, 8 दिसंबर 2023 (00:21 IST)
Karnataka Assembly Speaker's statement regarding Savarkar's photo : कर्नाटक के विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने गुरुवार को कहा कि विधानसभा कक्ष से हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर की आदमकद तस्वीर को हटाने का कोई प्रस्ताव नहीं है।
 
भारतीय जनता पार्टी नीत पिछली सरकार के दौरान ‘सुवर्ण विधान सौध’ में लगाई गई सावरकर की तस्वीर को हटाए जाने के कयासों के बीच खादर ने कहा कि वह संविधान के अनुसार चलेंगे। इस बीच, मंत्री प्रियंक खरगे ने कहा कि अगर इजाजत मिले तो वह सावरकर की तस्वीर हटा देंगे।
 
दिसंबर, 2022 में कई राष्ट्रीय प्रतीकों के साथ सावरकर की तस्वीर के अनावरण की तत्कालीन विपक्षी पार्टी- कांग्रेस ने आलोचना की थी, जिसने आरोप लगाया था कि यह एकतरफा निर्णय था और इस बारे में उसे नहीं बताया गया था। सावरकर की तस्वीर हटाकर उसकी जगह नेहरू की तस्वीर लगाने की अटकलों के संबंध में एक सवाल पर खादर ने कहा, मुझे इस मामले की जानकारी नहीं है, ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।
 
यह पूछे जाने पर कि अगर ऐसा कोई प्रस्ताव आता है तो वह क्या करेंगे, उन्होंने कहा, पहले इसे आने दीजिए...। खादर ने रविवार को कहा था कि विधानसभा कक्ष के अंदर प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर लगाने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख