Daily Horoscope
✕

मोहन भागवत के बयान पर कपिल सिब्बल ने कसा तंज, PM मोदी के 2 करोड़ नौकरियों के वादे का क्या हुआ...

Updated: सोमवार, 6 फ़रवरी 2023 (11:36 IST)
नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने सोमवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के उस बयान पर तंज कसा, जिसमें उन्होंने लोगों से नौकरियों के पीछे न भागने का आग्रह किया था। सिब्बल ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने के वादे का क्या हुआ।

भागवत ने रविवार को कहा था कि श्रम के प्रति सम्मान की भावना की कमी देश में बेरोजगारी के मुख्य कारणों में से एक है। उन्होंने लोगों से सभी तरह के काम का सम्मान करने एवं नौकरियों के पीछे भागना बंद करने की अपील की थी। आरएसएस प्रमुख ने कहा था कि किसी भी काम को छोटा या बड़ा नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि यह समाज के लिए किया जाता है।

भागवत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया, मोहन भागवत : सरकारी नौकरियों के पीछे न भागें। निजी क्षेत्र में नौकरियां कहां हैं भागवत जी? और हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने के मोदी जी के वादे का क्या हुआ!

संघ प्रमुख ने एक कार्यक्रम में कहा था, लोग चाहे किसी भी तरह का काम करें, उसका सम्मान किया जाना चाहिए। श्रम के लिए सम्मान की कमी समाज में बेरोजगारी के प्रमुख कारणों में से एक है। काम के लिए चाहे शारीरिक श्रम की आवश्यकता हो या बुद्धि की, चाहे इसके लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता हो या ‘सॉफ्ट’ कौशल की, सभी का सम्मान किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा था, हर कोई नौकरी के पीछे भागता है। सरकारी नौकरियां केवल करीब 10 प्रतिशत हैं, जबकि अन्य नौकरियां लगभग 20 फीसदी। दुनिया का कोई भी समाज 30 प्रतिशत से अधिक नौकरियां पैदा नहीं कर सकता।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख