dharma sangrah

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा का केजरीवाल पर नया आरोप

Updated: शुक्रवार, 2 जून 2017 (14:28 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली सरकार में सीएनजी किट घोटाले का आरोप लगाया है।
 
मिश्रा ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कथित दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि दिल्ली में 10 हजार वाहनों में नकली सीएनजी किट लगाए गए हैं और इनकी वजह से इन गाड़ियों में कभी भी हादसा हो सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने दावा किया था कि ये किट कनाडा की कंपनी ने निर्मित की है जबकि सच्चाई यह है कि यह चीन में बने हैं। 
 
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के बाद आप से निष्कासित मिश्रा ने कहा कि सीएनजी किट घोटाले के कारण आप के कई नेताओं ने विदेश यात्रा कर मौज-मस्ती की। मिश्रा इससे पहले भी दवा घोटाला और कई अन्य मामलों में कथित घोटालों से जुड़े दस्तावेजों का खुलासा किया है। 
 
संवाददाता सम्मेलन के पहले मिश्रा राजघाट गए और बुधवार को दिल्ली विधानसभा में अपने साथ हुई हाथापाई का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रोज हो रहे घोटालों के नए खुलासे से भयभीत हैं और गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने केजरीवाल पर नक्सलियों से संबंध होने के भी आरोप लगाए और कहा कि अगले 10-15 दिन में मुख्यमंत्री के देशद्रोह को भी साबित करेंगे।
 
मिश्रा ने कहा कि यदि किसी की गाड़ी में  "टैग" गैस कंपनी की किट लगी हुई है तो वह खतरनाक साबित हो सकती है। उनका कहना था कि दिल्ली सरकार ने दशमेश कंपनी को सीएनजी किट लगाने की मंजूरी दी थी। 'टैग गैस' नाम की कंपनी को उच्च न्यायालय ने बंद किया था और बाद में 'टैक गैस कनाडा' नाम की कंपनी खोली गई। सरकार एक परिपत्र जारी करके 'टैक' कंपनी को किट लगाने का काम देती है और इस कंपनी को कनाडा का बताया जाता है। (वार्ता) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख