dharma sangrah
✕

कपिल मिश्रा पर हमला, एक शख्स गिरफ्तार

Updated: बुधवार, 10 मई 2017 (19:24 IST)
अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने घर पर ही धरने और अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा पर एक शख्स ने अचानक से हमला कर उन्हें थप्पड़ मार दिया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने उस शख्‍स को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावार का नाम अंकित भारद्वाज बताया जाता है और उसके अनुसार वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है और वह मुंडका का रहने वाला है।

दरअसल, आम आदमी पार्टी से निष्कासित पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अनशन पर बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान एक युवक, मिश्रा से मिलने के बहाने उनके करीब पहुंचा और फिर कपिल पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि शख्स ने उन्हें थप्पड़ मारा और लात-घूंसों से हमला कर दिया। अंकित नाम के इस युवक ने खुद को आम आदमी पार्टी को सदस्य बताया है। पुलिस ने इस युवक को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
 
इस हमले पर कपिल मिश्रा ने कहा कि मुझे पहले ही जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। मैं नहीं जानता कि यह शख्स कौन है। मैं इस हमले की शिकायत नहीं करवाऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं जिस रास्ते पर हूं उस रास्ते पर ये तो होना ही है। मैं किसी को जवाब नहीं देना चाहता। मेरी तरफ से किसी ने भी हाथ भी उठाया तो पानी भी छोड़ दूंगा। मेरे खुलासे से कुछ लोगों का नुकसान तो होगा ही।

इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर 2 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगाने वाले कपिल मिश्रा को जान से मारने की धमकी मिली है। कपिल मिश्रा को यह धमकी इंटरनेशनल नंबर से मिली है। कपिल मिश्रा का कहना है कि कल रात 12.30 बजे +97430783388 नंबर से कॉल और मैसेज करके उन्हें जान से मारने की धमकी दी है।
 
उन्होंने अभी इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। उधर, कपिल मिश्रा आज से भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। उन्होंने साफ कहा कि जब तक आम आम पार्टी अपने पांच नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी पार्टी सार्वजनिक नहीं करेगी तब तक वह अनशन करेंगे। कपिल मिश्र जिन पांच आम आदमी पार्टी के नेताओं के विदेश दौरों की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं वे पांच नाम हैं- संजय सिंह, राघव चढ्ढा, आशीष खेतान, अशुतोष और दुर्गे़श पाठक।

क‍पिल का आरोप : हमले के बाद कपिल मिश्रा ने मीडिया से बातचीत करते हुए आरोप लगाया कि हमलावर आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है और सत्येन्द्र जैन का आदमी है। उन्होंने कहा कि मुझे किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं चाहिए। मैंने हमले के संबंध में पुलिस को पत्र लिखा है। पुलिस इस मामले में कार्रवाई करेगी। 
Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख