Daily Horoscope
✕

कन्हैया कुमार के लिए विस्फोटक भरा पार्सल, धमकी

Updated: सोमवार, 9 मई 2016 (00:26 IST)
पुणे। भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के पुणे स्थित कार्यालय में किसी अज्ञात व्यक्ति ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को धमकीभरा एक पत्र, विस्फोटक और विस्फोटक पावडर रखा एक पार्सल भेजा है।
पत्र में एफटीआईआई निदेशक को चेतावनी दी गई है कि वह कन्हैया को संस्थान में प्रवेश करने की अनुमति न दे। संस्थान के निदेशक भूपेंद्र कैंथोला ने कहा, पार्सल शनिवार को शाम को मिला और इसके संदिग्ध पाए जाने पर हमने पुलिस को सूचना दी।           
 
पुणे पुलिस के संयुक्त आयुक्त सुनील रामानंद ने कहा, यह पार्सल ठीक वैसा ही है जैसा पहले संभाजी ब्रिगेड के कार्यालय को भेजा गया था। बम निरोधक दस्ते ने पार्सल की सामग्री की जांच की तो उसमें एक छोटा विस्फोटक और सफेद पावडर मिला, जिसके विस्फोटक होने का संदेह है। 
 
रामानंद ने कहा, इसे आगे की जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा गया है। हम डेक्कन पुलिस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर रहे हैं। (वार्ता)

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

आबे मेमोरियल कॉरिडोर नई पीढ़ी के लिए एक जीवंत क्लासरूम : CM योगी

भोपाल में डॉक्टर ने प्रेमिका पर की फायरिंग, 7 साल अफेयर के बाद दूसरे से सगाई होने से था नाराज

LIVE: प्रदर्शन राहुल गांधी को पुलिस ने छोड़ा, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बस को किया पंचर

PM मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिले: CM योगी

अगला लेख