suvichar

कमला मिल परिसर में आग, लोकसभा में भी उठा मामला

Updated: शुक्रवार, 29 दिसंबर 2017 (15:27 IST)
नई दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को भाजपा और शिवसेना सदस्यों ने मुंबई में लोअर परेल इलाके के कमला मिल परिसर में लगी आग का मुद्दा उठाया। भाजपा सदस्य ने इस मामले में ऐसे परिसरों की अग्नि सुरक्षा ऑडिट कराने और बीएमसी के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की, वहीं शिवसेना सदस्य ने इस घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की।
 
शून्यकाल के दौराल भाजपा के किरीट सोमैया ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि इस घटना के लिए जिम्मेदार बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के भ्रष्ट अधिकारियों और परिसर के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि परिसर में अवैध निर्माण हुआ था जो हादसे की वजह बना।
 
वहीं शिवसेना सदस्य अरविंद सावंत ने घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये बड़े लोगों के होटल हैं इसलिए इसकी न्यायिक जांच कराई जाए। उन्होंने दावा किया कि यह किसी आयुक्त (कमिश्नर) के बेटे का है। सावंत ने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवदेना जाहिर की और मृतकों को श्रद्धांजलि भी दी। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

यूपी के स्टार्टअप्स को योगी सरकार का भरोसा, फाउंडर्स बोले- बढ़ेगा इनोवेशन का दायरा

सीएम युवा योजना से मिली नई उड़ान, अमेठी की रूपाली देवी बनीं आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार की मिसाल

अगला लेख