Daily Horoscope
✕

सत्यार्थी के घर चोरी मामले में तीन गिरफ्तार, नोबेल की प्रतिकृति बरामद

Updated: सोमवार, 13 फ़रवरी 2017 (07:40 IST)
नई दिल्ली। नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी के दक्षिण दिल्ली के कालकाजी इलाके में स्थित घर से नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति और अन्य कीमती सामान की चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चोरी की गई, नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति बरामद कर ली गई जबकि प्रतिकृति के साथ चोरी हुआ प्रशस्ति पत्र अभी नहीं मिला है।
राजन उर्फ नट्टा (25), सुनील (28) और विनोद (35) की पहले भी सेंधमारी और चोरी के मामलों में संलिप्तता रही है। प्रशस्ति पत्र की जल्दी बरामदगी की उम्मीद जाहिर करते हुए बाल अधिकार कार्यकर्ता सत्यार्थी ने चोरी के सामान की बढ़िया तरीके से और जल्दी बरामदगी के लिए दिल्ली पुलिस का शुक्रिया अदा किा।
 
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने भी ट्वीट करके मामले के हल होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा ट्वीट किया, 'सत्यार्थी के नोबेल पुरस्कार की प्रतिकृति के चोरी होने से चिंतित थे। गर्व है कि दिल्ली पुलिस ने जल्दी इसे बरामद कर लिया।' दक्षिण पूर्वी दिल्ली के संयुक्त आयुक्त आरपी उपाध्याय ने कहा कि मामले को हल करने में पारंपरिक पुलिसिंग ने बड़ी भूमिका अदा की है। (भाषा)

Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

इंदौर-भोपाल मेट्रो की यात्रा पर म‍िलेगी 25 प्रतिशत की छूट, 50 रुपए में बनेगा NCMC स्मार्ट कार्ड, ऐसे काम करेगा कार्ड

India Retail Inflation : आम आदमी की जेब पर महंगाई का फटका, खाने-पीने की चीजों से लेकर होटल और रेस्टोरेंट में खाना महंगा, अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

बीजेपी के हमलों के बीच बेटी प्रियंका गांधी ने किया मां सोनिया का बचाव, बोलीं- 'उन्हें अपनी कहानी बताने का हक है'

बुलडोजर अब यूपी का ब्रांड, 1200 लोगों को मिलेगा रोजगार

अगला लेख