kundali milan
✕

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए निकले ड्रॉ, इन हेल्पलाइन नंबरों से मिलेगी जानकारी

Updated: गुरुवार, 16 मई 2019 (11:29 IST)
नई दिल्ली। आगामी जून से सितंबर तक होने वाली कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए विदेश मंत्रालय ने यात्रियों के चयन के लिए कंप्यूटर से ड्रॉ किया। चयनित यात्रियों को एसएमएस और ईमेल से इसकी जानकारी दे दी गई है।
 
मानसरोवर यात्रा का आयोजन विदेश मंत्रालय करता है और विदेश सचिव विजय गोखले ने यात्रियों के चयन के लिए बुधवार को कंप्यूटरीकृत ड्रॉ किया। यात्री उनके आवेदन की स्थिति के बारे में kmv.gov.in पर लॉग इन कर जानकारी हासिल कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 011-24300655 पर भी जानकारी हासिल की जा सकती है। 
 
इस वर्ष 2996 लोगों ने मानसरोवर यात्रा के लिए पंजीकरण किया था जिनमें से 2256 पुरुष और 740 महिला हैं। यात्रा कार्यक्रम के तहत 60 यात्रियों के 18 जत्थों को लिपुलेख मार्ग और 50 यात्रियों के 10 जत्थों को नाथू ला मार्ग से भेजा जाएगा।
 
नाथू ला मार्ग पर गाड़ियां चल सकती हैं और इस मार्ग पर यात्रियों को बहुत कम पैदल चलना होता है। इस मार्ग पर वरिष्ठ नागरिकों को काफी सुविधा होगी। वर्ष 2015 से मानसरोवर यात्रा की पूरी पंजीकरण प्रक्रिया कंप्यूटरीकृत है इसलिए यात्रियों को किसी तरह का पत्र या फैक्स भेजने की जरूरत नहीं होती।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख