Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, 7 साल बाद निर्भया को मिला इंसाफ, चारों दोषियों को फांसी

Updated: शुक्रवार, 20 मार्च 2020 (05:47 IST)
नई दिल्ली। गैंगरेप और निर्मम हत्या के 7 साल बाद आखिरकार शुक्रवार सुबह निर्भया को इंसाफ मिल ही गया। उसके चारों दोषियों अक्षय, मुकेश, पवन और विनय का आज सुबह साढ़े 5 बजे फांसी दे दी गई। 
 
तिहाड़ जेल में ठीक साढ़े 5 बजे लिवर खींच कर दोषियों को फांसी पर लटका दिया गया। दीनदयाल अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम करेगा। 
 
निर्भया की मां आशा देवी ने कहा कि देर से ही सही निर्भया को इंसाफ मिला। बेटी को बचा नहीं पाई लेकिन इंसाफ दिलाया। देश की बेटियों के लिए संघर्ष किया। परिवार खुशी या उत्सव नहीं मनाएगा।

गौरतलब है कि दिल्ली में 23 साल की छात्रा के साथ 16 दिसंबर 2012 की रात को एक चलती बस में बर्बरता के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस घटना के करीब 15 दिन बाद पीड़िता की सिंगापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई थी। इस घटना ने देश को हिला दिया था। पीड़िता को को निर्भया नाम से जाना गया।
 
5 मार्च को एक निचली अदालत ने मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय शर्मा (26) और अक्षय कुमार सिंह (31) को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी देने के लिए नया मृत्यु वॉरंट जारी किया था। सभी दोषी अपने सभी कानूनी और संवैधानिक विकल्पों का इस्तेमाल कर चुके हैं और उनके बचने के लगभग सभी रास्ते बंद हो चुके थे।

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख