dharma sangrah
✕

राहुल गांधी की फोटो लेते समय सीढ़ियों से गिरा, राहुल ने इस तरह की मदद, वायरल हुआ वीडियो

Updated: शनिवार, 26 जनवरी 2019 (13:34 IST)
भुवनेश्वर। ओडिशा की मीडिया से संवाद करने पहुंचे राहुल गांधी की तस्‍वीर लेने के दौरान फोटो पत्रकार सीढ़ियों से नीचे गिर गया। यह घटना बीजू पटनायक हवाईअड्डे पर हुई। इसके बाद राहुल गांधी तत्काल उसकी सहायता के लिए पहुंचे और उन्हें सहारा देते हुए उठाया।


खबरों के मुताबिक, फोटो पत्रकार समेत कई मीडियाकर्मी कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी की खबर कवरेज करने के  सिलसिले में यहां जमा हुए थे। जब वे पैदल चलते हुए आ रहे थे तो मीडिया के लोग उनके आगे से राहुल गांधी को कवर कर रहे थे, तभी राहुल पर ध्यान होने की वजह से एक पत्रकार सीढ़ी से नीचे गिर गया। इसके बाद  राहुल गांधी दौड़कर उसके पास पहुंचे और हाथ पकड़कर उसे जमीन से उठाया।
<

#WATCH Congress President Rahul Gandhi checks on a photographer who tripped and fell at Bhubaneswar Airport, Odisha. pic.twitter.com/EusYlzlRDn

— ANI (@ANI) January 25, 2019 >
राहुल गांधी ने उस फोटो पत्रकार का हालचाल भी पूछा। इस दौरान राहुल गांधी के साथ सुरक्षाकर्मी और कई नेता भी मौजूद थे। यह घटना देखकर आसपास खड़े लोग भी राहुल गांधी और फोटो पत्रकार के पास पहुंच गए। राहुल गांधी 'ओडिशा डायलॉग' कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए भुवनेश्वर पहुंचे थे। 
 
ओडिशा की मीडिया ने फोटो पत्रकार की मदद करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारीफ की। यहां सुबह में हवाई अड्डे पर पहुंचे गांधी के स्वागत के लिए पार्टी के कई नेता यहां पहुंचे थे, इसी दौरान यह घटना हुई। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख