Hanuman Chalisa

तकनीकी क्षेत्र में डिजिटल बदलाव, मिलेगी 50 लाख नौकरियां

रविवार, 27 मई 2018 (15:01 IST)
नई दिल्ली। तकनीकी क्षेत्र में आते डिजिटल बदलाव से साइबर सुरक्षा, क्लाउड कम्प्यूटिंग और  डाटा विश्लेषण जैसे विशेष कौशल रखने वाले पेशेवरों की मांग बढ़ी है। इस बदलाव से 2027 तक  दुनियाभर में 50 लाख से ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी।
 
बाजार आसूचना कंपनी आईडीसी के एक सर्वेक्षण के अनुसार इस तरह का कौशल रखने वाले  पेशेवरों की भारी कमी है। ऐसे में जिन लोगों के पास यह कौशल है उनके लिए बेहतर नौकरियों  की उम्मीद है।
 
सर्वेक्षण के अनुसार ये नौकरियां डाटा प्रबंधन, विश्लेषण, साइबर सुरक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी  बुनियादी ढांचा, सॉफ्टवेयर विकास, एप विकास और डिजिटल बदलाव इत्यादि क्षेत्रों में पैदा होंगी।  क्षेत्रवार आधार पर एशिया-प्रशांत में अगले 1 दशक में 29 लाख नौकरियां पैदा होंगी, वहीं उत्तरी  अमेरिका में यह 12 लाख और लातिनी अमेरिकी देशों में 6 लाख रोजगार इन क्षेत्रों में पैदा होंगे।
 
आईडीसी के कार्यक्रम उपाध्यक्ष कुशिंग एंडरसन ने कहा कि डिजिटल बदलाव उद्योग की दिशा  तय कर रहा है और नए रोजगार की मांग पैदा कर रहा है। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में नौकरी की  चाह रखने वालों के लिए बेहतर अवसर मौजूद हैं। यह सर्वेक्षण बताता है कि भविष्य में नौकरियां  कहां होंगी। (भाषा)

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

अभिजीत दिपके ने छात्रों से मांगी माफी, बोले- आपको पुलिस की हिंसा से नहीं बचा सका

मध्यप्रदेश विधानसभा में आज UCC पर चर्चा, बोले सीएम डॉ. मोहन यादव, मुस्लिम बहनों को मिलेगी हलाला जैसी कई परेशानियों से राहत

जब Gen-Z सड़कों पर उतरी, हिल गईं सरकारें! 5 साल में 5 देशों में गिरी सरकारें, कहीं राष्ट्रपति भागे तो कहीं PM ने छोड़ी कुर्सी

LIVE: CJP के संसद मार्च पर बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस की 5 FIR; CCTV से होगी आरोपियों की पहचान

सिक्किम टनल हादसा: मीथेन गैस रिसाव और भूस्खलन से 7 की मौत, कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका

अगला लेख