biodatamaker
✕

JNU छात्रों को रास नहीं आया अयोध्‍या का फैसला, किया विरोध प्रदर्शन

Updated: रविवार, 10 नवंबर 2019 (13:40 IST)
शनिवार (9 नवंबर) को राम जन्‍मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले पर उच्‍चतम न्‍यायालय की ओर से आया ऐतिहासिक फैसला जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पढ़ने वाले छात्रों को पसंद नहीं आया। छात्रों ने न्‍यायालय के इस फैसले के विरोध में विश्‍वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। छात्रों ने यहां एक सभा कर कहा कि वे इस फैसले को सही नहीं मानते हैं।

खबरों के मुताबिक, वर्षों से विवादित राम जन्‍मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले पर सुनवाई के बाद हाल ही में आए उच्‍चतम न्‍यायालय के फैसले का जेएनयू में पढ़ने वाले छात्रों के एक धड़े ने विरोध किया है। फैसले के विरोध में छात्रों ने विश्वविद्यालय परिसर में एक सभा कर प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि वे इस फैसले को सही नहीं मानते।

उन्होंने कहा कि हमारे पास उच्‍चतम न्‍यायालय के निर्णय की कॉपी है। हमने न्‍यायालय के इस निर्णय को पढ़ा है और इसके कुछ गंभीर पहलुओं पर भी आपस में चर्चा की। निर्णय को पढ़ने के बाद हम हैरान हैं कि न्याय पालिका ने हमें कई पहलुओं पर गलत साबित किया है। हम इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि उच्‍चतम न्‍यायालय का यह निर्णय कैसे हम रिसर्च करने वाले छात्रों को उलझन में डाल रहा है।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

धामी सरकार के नामांतरण अभियान से हजारों लोगों को राहत, 10,404 मामले दर्ज, 4,943 का हुआ निस्तारण

अगला लेख