dharma sangrah
✕

JNU एनआईआरएफ रैंकिंग में श्रेणी में दूसरे स्थान पर, समग्र श्रेणी में 10वां स्थान बरकरार

Updated: मंगलवार, 6 जून 2023 (12:25 IST)
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने एनआईआरएफ रैंकिंग में विश्वविद्यालय की श्रेणी में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। कुलपति शांतिश्री डी. पंडित ने कहा कि विश्वविद्यालय में 'सर्वश्रेष्ठ' संकाय सदस्य व छात्र दोनों हैं। नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ)-2023 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने समग्र श्रेणी में अपना 10वां स्थान बरकरार रखा।
 
केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री राजकुमार रंजन सिंह ने सोमवार को रैंकिंग की घोषणा की। पंडित ने कहा कि जेएनयू के पास सर्वश्रेष्ठ संकाय और छात्र हैं। देशभर के छात्र विश्वविद्यालय आते हैं। यह समानुभूति के साथ उत्कृष्टता का केंद्र है। पंडित ने कहा कि 'मिशन मोड' में संकाय पदों को भरने पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है और बुनियादी ढांचे में सुधार की दिशा में काम हो रहा है।
 
उन्होंने कहा कि हमारी इमारतें पुरानी हैं। पिछले महीने हमें 450 करोड़ रुपए का एचईएफए (उच्च शिक्षा वित्तपोषण एजेंसी) ऋण मिला और हम अपने बुनियादी ढांचे में सुधार करेंगे। हमारे पास अच्छा अतिथिगृह नहीं है।
 
एनआईआरएफ के 8वें संस्करण के अनुसार डॉक्टरेट योग्यता वाले संकाय ज्यादातर शीर्ष 100 संस्थानों में केंद्रित हैं। यह एक गंभीर बाधा है, क्योंकि डॉक्टरेट प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त मार्गदर्शन उच्च शिक्षा में शिक्षण करियर के लिए संकाय को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। 7 आईआईटी- मद्रास, बंबई, दिल्ली, कानपुर, खड़गपुर, रूड़की और गुवाहाटी समग्र रैंकिंग में शीर्ष 10 संस्थानों में शामिल हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

Yogi Adityanath : सपा के रोड शो में मासूम की हत्या, कई पीढ़ियां याद रखेंगी सजा, गोरखपुर में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

रोड शो में बच्‍चे की मौत पर सियासी बवाल, सीएम योगी का अखिलेश पर वार, सपा ने किया बीजेपी पर पलटवार

अगला लेख