biodatamaker
✕

अमरनाथ यात्रियों के लिए JIO का स्पेशल प्लान, बहुत कुछ मिलेगा

Updated: गुरुवार, 4 जुलाई 2019 (17:10 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने अमरनाथ यात्रियों के लिए 102 रुपए का एक नया प्रीपेड प्लान पेश किया है। यात्रा को ध्यान में रखते हुए प्लान की अवधि 7 दिनों की रखी गई है। जम्मू-कश्मीर सर्किल के लिए बनाए गए इस नए प्लान में यात्रियों को अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।
 
ग्राहक प्रतिदिन आधा जीबी हाई स्पीड डेटा का इस्तेमाल कर पाएंगे। इसके बाद डेटा की स्पीड 64 KBPS हो जाएगी। साथ ही मिलेगी अनलिमिटिड नेशनल और लोकल कॉलिंग। ग्राहक को प्रतिदिन 100 एसएमएस भी फ्री मिलेंगे। 
 
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा की दृष्टि से देशभर से आए यात्रियों के केवल पोस्ट-पेड कनेक्शन ही काम करते हैं। दूसरे राज्यों से आए यात्रियों के प्रीपेड कनेक्शन राज्य में बेकार साबित होते हैं। ऐसे में किसी भी टेलीकॉम कंपनी से जुड़े प्रीपेड ग्राहकों को अपने परिवार से जुड़े रहने के लिए जम्मू कश्मीर से नया कनेक्शन लेना पड़ता है। यात्री कनेक्शन ले तो लेते हैं पर इसका इस्तेमाल सिर्फ यात्रा के दौरान ही करते हैं, जो महंगा सौदा साबित होता है। 
 
रिलायंस जियो का 7 दिनों का यह प्रीपेड प्लान अमरनाथ यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है। जिसमें सिर्फ 102 रुपए में यात्री पूरी यात्रा के दौरान अपने परिवार से जुड़े रह सकते हैं और 7 दिनों की वैधता अवधि (वेलिडिटी) खत्म होने के बाद यह स्वंय निरस्त हो जाएगा। रिलायंस जियो का नया सिम और प्लान यात्रा अवधि के दौरान जम्मू-कश्मीर स्थित जियो रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।  
 
रिलायंस जियो के खास प्लान का मकसद यात्रियों को कठिन परिस्थिति में अपने परिवार से जोड़े रखना है। इसलिए इस प्लान के साथ जियो प्राइम मेंबरशिप नही दी जा रही और इसी वजह से जियो ऐप्स भी इस खास प्लान के साथ नहीं मिलते।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

साइक्लोन अर्णब के बाद फिर नया सिस्टम एक्टिव, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

अगला लेख