dharma sangrah
✕

ट्राई के 4जी स्पीड टेस्ट में रिलायंस जियो अव्वल

Updated: मंगलवार, 5 सितम्बर 2017 (13:00 IST)
नई दिल्ली। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के 4जी गति टेस्ट में मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो क्षेत्र की अन्य कंपनियों के मुकाबले लगातार सातवें महीने अव्वल बनी रही।
 
ट्राई के मंगलवार को जुलाई माह के गति टेस्ट के जारी आंकड़ों के अनुसार जियो की गति 18.331 एमबीपीएस रही। दूसरे नंबर पर वोडा फोन 9.325 एमबीपीएस के साथ रही। एयरटेल का तीसरा स्थान रहा उसकी गति 9.266 एमबीपीएस थी। आइडिया की गति 8.833 एमबीपीएस थी।
 
गौरतलब है कि रिलायंस जियो ने सोमवार को ही अपना एक साल पूरा किया है। एक साल के दौरान कंपनी ने कई विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं। जियो पिछले साल पांच सितंबर को दूरसंचार क्षेत्र में उतरी थी। कंपनी ने एक साल के दौरान साढ़े बारह करोड़ से अधिक उपभोक्ता बनाए। 
 
कंपनी ने केवल 170 दिनों में दस करोड़ उपभोक्ता अपने साथ जोड़े और प्रति सेकंड औसतन सात ग्राहक उसके साथ जुड़े। कंपनी ने अपनी 4जी सेवा के लिऐ उपभोक्ताओं को मुफ्त में मोबाइल सेट देने की घोषणा की है। इसके लिए कंपनी तीन साल के लिए 1500 रुपए जमानत राशि के रूप में लेगी जिसे बाद में लौटा दिया जाएगा। इस फोन की बुकिंग 24 अगस्त को शुरू हुई थी और 60 लाख उपभोक्ता बुकिंग करा चुके हैं। (वार्ता)
Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख